फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   122 project strat soon in shimla

स्वावलंबन योजना में 122 प्रोजेक्टों को मिली मंजूरी

Sat, 31 Jul 2021 12:03 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
122 project strat soon in shimla
122 project strat soon in shimla
12 करोड़ 70 लाख रुपे होंगे निवेश, 45 छोटे मालवाहक वाहनों को मिली स्वीकृति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिला स्तरीय मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना की बैठक शुक्रवार को उपायुक्त आदित्य नेगी की अध्यक्षता में हुई। योजना के तहत 122 नई परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। इस पर लगभग 12 करोड़ 77 लाख रुपये का निवेश प्रस्तावित है। डीसी आदित्य नेगी ने बताया कि सरकार की ओर से इस योजना के तहत 2 करोड़ 90 लाख रुपये का पूंजी निवेश उपदान प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इन 122 परियोजनाओं में विनिर्माण क्षेत्र के 3, ट्रेडिंग के 25, पर्यटन व्यवसाय 6, सेवा क्षेत्र के 23, छोटे मालवाहक वाहन के 45 और जेसीबी की 18 परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। बताया कि इस वित्तीय वर्ष योजना के तहत 120 उद्यमी स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित है। इसके तहत अभी तक 72 उद्यम स्थापित हो चुके हैं जिस पर राज्य सरकार द्वारा 2 करोड़ 35 लाख रुपये का उपदान प्रदान किया जा रहा है। शेष लक्ष्य को जल्द पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर बैंकों में लंबित मामलों पर विचार-विमर्श किया। जिला उद्योग केंद्र योगेश गुप्ता ने पात्र व्यक्तियों को जल्द बैंकों को दस्तावेज उपलब्ध करवाने की अपील की ताकि लंबित मामलों को जल्दी निपटाया जा सके। बैठक में एलडीएम एके सिंह, जिला समन्वयक सहकारी बैंक संजय शर्मा, पंजाब नेशनल बैंक विशाल भारद्वाज, स्टेट बैंक से हरीश शांडिल, विजय कुमार भट्ठ, विकास कुमार शर्मा और एचडीएफसी बैंक से राजीव ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed