{"_id":"6193e5f34b235f205d38f825","slug":"122-covid-19-cases-nine-school-students-test-positive-in-himachal-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: नौ स्कूली बच्चों समेत 122 पॉजिटिव, एक बुजुर्ग की कोरोना से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: नौ स्कूली बच्चों समेत 122 पॉजिटिव, एक बुजुर्ग की कोरोना से मौत
Tue, 16 Nov 2021 10:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 16 Nov 2021 10:41 PM IST
सार
प्रदेश में (1 नवंबर से 11 नवंबर) 11 दिन के भीतर 40 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ा है। इसमें जिला हमीरपुर 4, कांगड़ा 22, मंडी 6 और शिमला और ऊना में 4 - 4 व्यक्ति शामिल हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में 9 स्कूली विद्यार्थियों समेत 122 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कांगड़ा जिले में 7, चंबा और हमीरपुर में एक-एक बच्चा संक्रमित निकला है। मंगलवार को जिला कांगड़ा में 78 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई है। प्रदेश में मंगलवार को 9692 लोगों की सैंपलिंग की गई।
विज्ञापन
प्रदेश में (1 नवंबर से 11 नवंबर) 11 दिन के भीतर 40 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ा है। इसमें जिला हमीरपुर 4, कांगड़ा 22, मंडी 6 और शिमला और ऊना में 4 - 4 व्यक्ति शामिल हैं। इसमें 13 मृतक ऐसे हैं जिन्होंने वैक्सीन की एक भी डोज नहीं लगाई थी। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से सरकार को यह रिपोर्ट आई है। मरने वालों में 60 साल से ज्यादा उम्र के लोग है। 44 साल से कम उम्र का मात्र एक व्यक्ति है।
विज्ञापन