फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   मंडी में तीन हादसों में दो की मौत, चार घायल

मंडी में तीन हादसों में दो की मौत, चार घायल

Sat, 30 Mar 2019 10:39 PM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 30 Mar 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
मंडी में तीन हादसों में दो की मौत, चार घायल
करसोग/धर्मपुर (मंडी)। जिले में तीन हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग जख्मी हुए हैं। दो हादसे उपमंडल करसोग के तहत गतु और भलिगी में हुए हैं। गतु में पिकअप जीप खाई में लुढ़कने से चालक की मौत हो गई है। भलिगी में ढांक से लुढ़ककर व्यक्ति की मौत हुई है। एक हादसा धर्मपुर में एनएच-70 पर चलाल के पास हुआ है। यहां कार और टेंपो की टक्कर में चार घायल हुए हैं। पुलिस ने हादसों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हादसा-1
गहरी खाई में गिर गई पिकअप, चालक ने तोड़ा दम
उपमंडल करसोग के गतु के पास एक पिकअप जीप अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान खूब राम पुत्र कर्म चंद गांव शवालू, डाकघर काओ तहसील करसोग के रूप में हुई है। करसोग की ओर आते वक्त गतु के पास ही वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर करसोग अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। शनिवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे की पुष्टि डीएसपी करसोग अरुण मोदी ने की है।
विज्ञापन

...
हादसा-2
ढांक से गिर गया व्यक्ति, मुश्किल से निकाला शव
उपमंडल करसोग के भलिगी के पास एक व्यक्ति की ढांक से गिरने से मौत हो गई है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। कुछ ग्रामीणों ने राहगीर को खाई में गिरते हुए देखा। सूचना पुलिस थाना करसोग में दी। सूचना मिलते ही एएसआई साहिब सिंह टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस कड़ी मशक्कत के बाद भी शव को ढांक से नहीं निकाल सकी। सुन्नी से रेस्क्यू टीम को बुलाया। इस टीम ने कड़ी मशक्कत की और शव को ढांक से निकालने में सफलता पाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सुन्नी अस्पताल पहुंचाया। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए रखा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसी अरुण मोदी ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
हादसा-3
टेंपो और कार में जोरदार टक्कर, चालक सहित चार जख्मी
धर्मपुर उपमंडल के तहत एनएच-70 पर चलाल के पास एक टेंपो और कार की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार में सवार चालक समेत चारों लोग जख्मी हो गए। इसमें एक कार चालक, एक बुजुर्ग और दो महिलाएं घायल हुई हैं। यह सभी उपमंडल की ध्वाली पंचायत के निवासी हैं। सभी घायलों को धर्मपुर अस्पताल में उपचार दिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची मगर दोनों वाहन चालकों का आपसी समझौता होने के बाद मामला दर्ज नहीं हुआ है। घटना की पुष्टि पुलिस थाना प्रभारी सूरम सिंह ने की है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed