{"_id":"5c38cab3bdec22731b0105b3","slug":"121547225779-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरवासियों को राहत, अब नगर निगम के दफ्तरों में भी जमा करवा सकेंगे बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरवासियों को राहत, अब नगर निगम के दफ्तरों में भी जमा करवा सकेंगे बिल
Sat, 12 Jan 2019 11:46 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 12 Jan 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरवासियों को अब पानी के बिल जमा करवाने के लिए बैंक की लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा। पेयजल कंपनी ने शहर के हजारों लोगों को बड़ी राहत देते हुए वार्डों में ही बिल जमा करवाने की सुविधा दे दी है। अभी तक लोगों को सिर्फ एचडीएफसी बैंक में बिल जमा करवाने की सुविधा दी जा रही थी। कई शाखाओं में भीड़ होने से उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतें आ रही थी।
विज्ञापन
अमर उजाला ने 10 जनवरी के अंक में इस मामले को प्रमुखता से उठाया था जिसके बाद शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड कंपनी ने हरकत में आते हुए नगर निगम के 11 कार्यालयों पर बिल जमा करने की सुविधा देने का फैसला लिया है। कंपनी का कहना है कि लोगों की परेशानी को देखते हुए नगर निगम के वार्डों में स्थित कार्यालयों में भी बिल जमा करने की सुविधा दी जा रही है। इन कार्यालयों में लोग सुबह दस से दो बजे तक बिल जमा करवा सकेंगे।
विज्ञापन
जल्द जारी होंगे घरेलू उपभोक्ताओं के बिल
कंपनी ने अभी कुछेक वार्डों में ही बिल जारी किए हैं। आने वाले दिनों में सभी वार्डों के घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं के बिल जारी किए जाएंगे। ऐसे में अब लोगों को बैंक की लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा। वे अपने नजदीकी निगम कार्यालय में जाकर बिल जमा करवा सकेंगे।
विज्ञापन
इन 11 केंद्रों पर जमा होंगे बिल
1. कनिष्ठ अभियंता कार्यालय, छोटा शिमला
2. कनिष्ठ अभियंता कार्यालय, सब्जी मंडी
3. कनिष्ठ अभियंता कार्यालय, चौड़ा मैदान
4. कनिष्ठ अभियंता कार्यालय, संजौली
5 कनिष्ठ अभियंता कार्यालय, न्यू शिमला
6.हेड ऑफिस, यूएस क्लब, शिमला
7. वाटर ब्रांच, डीसी ऑफिस
8. वाटर कंपलेट रूम, रिज शिमला
9. एई ऑफिस ढली, वाटर फिल्टर
10.कनिष्ठ अभियंता कार्यालय, कसुम्पटी टैंक
11. सीवरेज डिवीजन, टूटीकंडी