फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   घर के ताले तोड़ नकदी और लाखों के गहने चोरी

घर के ताले तोड़ नकदी और लाखों के गहने चोरी

Tue, 27 Jun 2017 09:59 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
घर के ताले तोड़ नकदी और लाखों के गहने चोरी
रोहडू। कोटखाई बाजार के पास एक घर से चोरों ने ताले तोड़ कर हजारों रुपये की नकदी व लाखों के गहने चोरी कर लिए। घर के सदस्यों को चोरी का पता गांव से लौटने पर चला। सूचना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटखाई में डीईपी के पद पर कार्यरत प्रताप जस्टा कोटखाई बजार के साथ किराये के मकान में रहते हैं। शनिवार को परिवार के साथ गांव चले गए थे। मंगलवार सुबह जब गांव से लौटे तो उन्होंने घर का ताला टूटा देखा। कमरे में जांच के बाद उन्होंने कोटखाई थाना में सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। इस दौरान प्रताप जस्टा ने पुलिस को बताया कि उनके कमरे से करीब 84 हजार रुपये की नकदी। आठ से दस लाख रुपये कीमत के सोने के गहने व कुछ अन्य सामान चोरी हुआ है। पुलिस ने सूचना के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोटखाई के थाना प्रभारी रजनीश ठाकुर ने बताया कि पुलिस रात के समय बाजार में लगातार गश्त कर रही है। बताया कि जिस घर में चोरी हुई वह बजार से कुछ दूरी पर एकांत में है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed