{"_id":"59416c0d4f1c1b8a7d8b45e3","slug":"121497459725-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलाश दलाश स्कूल में बढ ़ी छात्रों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलाश दलाश स्कूल में बढ ़ी छात्रों की संख्या
Updated Wed, 14 Jun 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनी (कुल्लू)।
क्षेत्र आनी के बच्चों को गुणवत्ता और संस्कारी शिक्षा मिले, जिससे वे आगे चलकर अच्छा मुकाम हासिल कर सके। दलाश क्षेत्र के टीजीटी आर्ट्स दलीप वर्मा भी कुछ ऐसा ही कर रहे हैं। पिछले करीब तीन सालों से वह दलाश क्षेत्र के गांव-गांव में जाकर अभिभावकों और छात्रों को जागरूक कर रहे हैं। साथ ही कैरियर को लेकर उनकी काउंसलिंग कर रहे है। उनकी मेहनत के चलते दलाश स्कूल में करीब 120 छात्र निजी स्कूल छोड़कर आ चुके हैं।
दलीप वर्मा बुरी आदतों से बचने के लिए भी छात्रों को प्रेरित कर रहे। छुट्टियों के दौरान वह नवीं और दसवीं कक्षाओं के छात्रों की अतिरिक्त कक्षाएं लगाते हैं। इसमें वह प्रतियोगी परीक्षाओं के टिप्स देते हैं। एसएमसी अध्यक्ष आशीष कटोच, राजेश कुमार, हितेंद्र ठाकुर, राम किशन, डिनुराम, धर्मेंद्र शर्मा, नरेश कुमार, सीता देवी आदि ने कहा कि दलीप वर्मा पिछले कई सालों से क्षेत्र में अच्छा काम कर रहे हैं। दलीप वर्मा का कहना है कि वह समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रहे है। शिक्षक सुरेंद्र कुमार, सौरभ, विकास शेखरी भी उनका सहयोग कर रहे हैं।