फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   12 new appointments including two general secretaries in Himachal Congress Committee, Dayal Pyari made secretary

हिमाचल कांग्रेस कमेटी में दो महासचिवों समेत 12 नई नियुक्तियां, दयाल प्यारी बनीं सचिव

Mon, 01 Nov 2021 12:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 01 Nov 2021 12:45 PM IST
सार

पार्टी हाईकमान ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी में दो महासचिव, आठ सचिव, एक मीडिया पैनलिस्ट और एक को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू होने से पहले यह नियुक्तियां की गई हैं। 

विज्ञापन
12 new appointments including two general secretaries in Himachal Congress Committee, Dayal Pyari made secretary
हिमाचल कांग्रेस कार्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी में 12 और नेताओं को शामिल किया गया है। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। पार्टी हाईकमान ने दो महासचिव, आठ सचिव, एक मीडिया पैनलिस्ट और एक को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है। इसमें शशि शर्मा और भुवनेश्वर गौड़ को महासचिव बनाया गया है। इसी तरह दयाल प्यारी, देवेंद्र भुट्टो, राजेंद्र शर्मा, धर्मपाल चौहान, राजेश कुमार, राकेश नेगी, भूपेंद्र डोगरा और बोधराज भारद्वाज को सचिव बनाया गया है। जबकि ज्ञान चंद बडालिया कार्यकारिणी सदस्य और अजय सिंह को मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त किया गया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू होने से पहले यह नियुक्तियां की गई हैं। 

विज्ञापन


अब चार नवंबर से चलेगा कांग्रेस सदस्यता अभियान 
वहीं, प्रदेश कांग्रेस का सदस्यता अभियान अब 4 नवंबर से चलेगा। पार्टी सदस्यता लेने से पहले सदस्यों को आधार नंबर और पते का प्रमाण देना अनिवार्य होगा। प्रदेश भर में आगामी 31 मार्च तक नए सदस्य सदस्यता ले पाएंगे। हाईकमान ने ऑनलाइन और ऑफ लाइन सदस्यता देने की व्यवस्था की है। प्रदेश में अभी ऑफलाइन सदस्य ही बनाए जा सकें गे और नई व्यवस्था लागू होते ही ऑनलाइन व्यवस्था की जाएगी।  सूत्रों के मुताबिक देश भर में एक नवंबर से कांग्रेस का सदस्यता अभियान चलाया जाना था। लेकिन पूर्व मंत्री जीएस बाली के निधन के कारण प्रदेश में यह सदस्यता अभियान पांच दिन के लिए टालना पड़ा है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सदस्य बनाने के लिए मोबाइल नंबर, आधार नंबर और स्थायी पते का प्रमाण सदस्यता फार्म में लिखना अनिवार्य होगा। हाईकमान इन सदस्यों की सत्यता की भी जांच करेगा ताकि सदस्यता सिर्फ  कागजों में ही न हो। ऑनलाइन सदस्य बनने से पहले भी ये दस्तावेज स्कैन करके फार्म के साथ संलग्न करने होंगे। हाईकमान ने इससे पहले भी प्रदेश युवा कांग्रेस का सदस्यता अभियान ऑनलाइन चलाया था। युकां के सदस्य बनाने के लिए मोबाइल नंबर, आधार नंबर और स्थायी पते से संबंधित दस्तावेज सदस्यता फार्म के साथ जमा किए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाली के निधन का पांच दिन शोक मनाएगी कांग्रेस
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त कहते हैं कि पूर्व मंत्री जीएस बाली के निधन के कारण पांच दिन का शोक प्रदेश कांग्रेस मनाएगी। इसके बाद सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। उनका कहना है कि सदस्यता अभियान ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्च तक चलेगा। फिलहाल प्रदेश कांग्रेस ऑफलाइन सदस्य बनाएगी। 
   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed