फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   12 lives trapped in the ice desert at shikari maa velly at mandi himachal.

बर्फ के रेगिस्तान में फंसे 12 लोग, तलाश जारी

Tue, 16 Dec 2014 06:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Tue, 16 Dec 2014 06:13 PM IST
विज्ञापन
12 lives trapped in the ice desert at shikari maa velly at mandi himachal.

हिमाचल प्रदेश मंडी जिला उपमंडल गोहर में भारी बर्फबारी के कारण माता शिकारी देवी मंदिर के पुजारी और चौकीदार समेत करीब एक दर्जन लोग बर्फ में फंस गए हैं।

विज्ञापन


रविवार शाम से फंसे लोगों के साथ परिजनों का कोई संपर्क नहीं हो रहा है। भारी बर्फ होने से मंदिर तक पहुंचना संभव नहीं है। सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन ने भी बर्फ में फंसे लोगों को निकालने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


मंडी जिला में सीजन का पहला हिमपात में माता शिकारी देवी मंदिर में एक दर्जन से अधिक लोगों के फंसे होने का मामला सामने आया है। संपर्क न होने से परिजन भी काफी चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


माता शिकारी देवी मंदिर के पुजारी बगस्याड़ निवासी सोनू, चौकीदार पखरैर पंचायत निवासी खेम सिंह, शेषराम, महेंद्र कुमार, लीलाचंद, भूप सिंह, पूर्ण चंद, डोले राम, नीलमणी और देवीदहड़ निवासी चंदन के बर्फ में फंसे बताए जा रहे हैं।

भारी बर्फबारी के कारण शिकारी देवी में करीब 10 फीट तक बर्फ गिरी है। जिससे वहां तक पहुंचना आसान नहीं है और न ही फंसे लोगों से कोई संपर्क हो रहा है। जिससे परिजन काफी चिंतित हैं।

प्रशासन ने घोषित किया अलर्ट

12 lives trapped in the ice desert at shikari maa velly at mandi himachal.

उधर प्रशासन ने बीते शनिवार को ही जिला के दोनों धार्मिक स्थलों शिकारी देवी व कमरूनाग में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए अलर्ट घोषित कर दिया था। बावजूद इसके पुजारी और चौकीदार समेत करीब एक दर्जन लोग शिकारी देवी में बर्फवारी में फंसे हुए हैं।

परिजनों ने स्थानीय विधायक जय राम ठाकुर, एसडीएम गोहर, तहसीलदार थुनाग और एसएचओ गोहर को बर्फबारी में फंसे लोगों की घटना के बारे में सूचना दे दी है। उपमंडल में भारी बर्फबारी से जनजीवन बेहाल है।

शिकारी देवी में फंसे लोगों के बारे में सूचना मिली है। प्रशासन को बर्फबारी में फंसे लोगों को निकालने के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को निकालने के लिए सरकार से हैलीकाप्टर की मांग भी की जाएगी। -जय राम ठाकुर, विधायक सराज।

एसडीए गोहर ‌दिलेराम धीमान ने बताया कि शिकारी देवी व कमरूनाग में बर्फबारी के चलते अलर्ट घोषित कर दिया है। शनिवार को दुकानदारों व मंदिर कमेटी के सदस्यों को अपने-अपने घरों को जाने के निर्देश दे दिए गए थे। बर्फबारी में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed