फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   12 HPS officers transferred, IPS Shumaila now SDPO Dehra

Himachal: 12 एचपीएस अधिकारियों के तबादले, आईपीएस शुमैला अब एसडीपीओ देहरा

Sun, 07 Sep 2025 09:31 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sun, 07 Sep 2025 09:31 AM IST
सार

सरकार ने 12 एचपीएस अधिकारियों के तबादले करने के आदेश जारी किए हैं। नियुक्ति का इंतजार कर रहीं शुमैला चौधरी को एसडीपीओ देहरा लगाया है।

विज्ञापन
12 HPS officers transferred, IPS Shumaila now SDPO Dehra
पुलिस अफसरों के तबादले। - फोटो : amar ujala

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 12 एचपीएस अधिकारियों के तबादले करने के आदेश जारी किए हैं। नियुक्ति का इंतजार कर रहीं शुमैला चौधरी को एसडीपीओ देहरा लगाया है। वह 2022 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। हितेश लखनपाल को कांगड़ा से बदलकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंबा, शिमला में लीव रिजर्व पर चल रहे दिनेश कुमार शर्मा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईआरबी पंडोह में एएसपी, डलहौजी से बदलकर हेमंत कुमार को आईआरबी सकोह में डीएसपी, खजाना राम को डीएसपी एसडीआरएफ मंडी, घुमारवीं से बदलकर चंद्रपाल सिंह को एसडीपीओ नूरपुर के पद पर बदला गया है।

विज्ञापन


डीएसपी सिटी शिमला विक्रम चौहान को डीएसपी इंटेलिजेंस सीआईडी शिमला, नूरपुर से विशाल वर्मा को एसडीपीओ घुमारवीं, चमन लाल को डीएसपी आईआरबी जंगलबैरी, नवीन झालटा को रिकांगपिओ से बदलकर डीएसपी विजिलेंस मुख्यालय शिमला, एसडीपीओ देहरा अनिल कुमार-सात को डीएसपी पहली आईआरबी बनगढ़, मयंक शर्मा को एसडीपीओ डलहौजी और उमेश्वर राणा को डीएसपी मुख्यालय किन्नौर रिकांगपिओ के लिए बदला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed