{"_id":"65735619ac69e93c790fdb19","slug":"12-bailey-bridges-will-be-built-in-himachal-at-a-cost-of-rs-18-crore-and-will-be-installed-on-national-highway-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bailey Bridges: हिमाचल में 18 करोड़ रुपये से बनेंगे 12 बैली ब्रिज, नेशनल हाईवे और राज्य मार्गों पर लगेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bailey Bridges: हिमाचल में 18 करोड़ रुपये से बनेंगे 12 बैली ब्रिज, नेशनल हाईवे और राज्य मार्गों पर लगेंगे
Sat, 09 Dec 2023 11:07 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 09 Dec 2023 11:07 AM IST
सार
प्रदेश सरकार ने बैली ब्रिज के निर्माण के लिए टेंडर आमंत्रित किए थे, कोलकाता में इनका निर्माण किया गया है। शिमला, मंडी, हमीरपुर और सिरमौर में यह स्थापित होंगे।
विज्ञापन
बैली ब्रिज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल हाईवे और राज्यों मार्गों पर 18 करोड़ रुपये की लागत से 12 बैली ब्रिज स्थापित होंगे। प्रदेश सरकार ने बैली ब्रिज के निर्माण के लिए टेंडर आमंत्रित किए थे, कोलकाता में इनका निर्माण किया गया है। शिमला, मंडी, हमीरपुर और सिरमौर में यह स्थापित होंगे। इसके अलावा जिन पुलों को नुकसान हुआ है, उन्हें भी दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग ने अन्य पुलों के निर्माण के लिए 97 करोड़ रुपये और सड़कों को ठीक करने के लिए 52 करोड़ रुपये मांगे हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय भूतल और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हिमाचल दौरे के दौरान केंद्र को प्रस्ताव भेजने की बात कही थी। हिमाचल में आपदा के चलते पुल ढह गए हैं। इनको ठीक करने के लिए भी पैसा नहीं मिला है। प्राकृतिक आपदा के चलते लोक निर्माण विभाग को 2913.05 करोड़ का नुकसान हुआ है। हालांकि प्रदेश सरकार ने सड़कों को यातायात के लिए बहाल कर दिया है लेकिन अभी भी कई स्थानों पर सड़कों की हालत दयनीय बनी है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर इन चीफ अजय गुप्ता ने बताया कि सड़कों की मरम्मत के लिए केंद्र से पैसा जारी नहीं हुआ है। केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एनएच से आगे एक किलोमीटर तक जिलों की सड़कों को ठीक करने की बात कही थी। केंद्र सरकार को पैसा जारी करने का प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने खुद 18 करोड़ रुपये की लागत से 12 बैली ब्रिज खरीदें हैं। इन्हें स्थापित किया जा रहा है।
विज्ञापन