फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   11th death due to coronavirus in kangra tanda hospital himachal pradesh

हिमाचल प्रदेश में कोरोना से 11वीं मौत, कांगड़ा के व्यक्ति ने तोड़ा दम

Fri, 24 Jul 2020 07:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला/ज्वालामुखी (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला/ज्वालामुखी (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 24 Jul 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
11th death due to coronavirus in kangra tanda hospital himachal pradesh
कोरोनावायरस - फोटो : PIB

हिमाचल में कोरोना महामारी ने 11वीं जान ले ली। शुक्रवार को ज्वालामुखी के अंब गांव के 52 वर्षीय मरीज ने टांडा मेडिकल कॉलेज अस्पताल से धर्मशाला कोविड केयर सेंटर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने बताया कि मरीज की किडनियां और लिवर फेल हो चुके थे। इसके अलावा मरीज कई अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त था। कांगड़ा जिले में कोरोना से यह तीसरी मौत है। मरीज को 23 जुलाई को टांडा अस्पताल में गंभीर हालत में दाखिल किया था।

विज्ञापन


इससे पहले 22 जुलाई को पीजीआई की ओपीडी में भी डाक्टरों ने चेकअप किया था। टांडा के सारी वार्ड में दाखिल मरीज का कोरोना टेस्ट किया गया, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। मरीज की हालत गंभीर थी, इसलिए उसे शुक्रवार सुबह कोविड अस्पताल धर्मशाला शिफ्ट करने को कहा। जब मरीज को एंबुलेंस से धर्मशाला ले जाया जा रहा था तो उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मरीज टांडा अस्पताल में इलाज करने वाले डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और परिजनों के संपर्क में आया है।
विज्ञापन


इसलिए एहतियातन तौर पर अब सभी के सैंपल लिए जा रहे हैं। सीएमओ कांगड़ा ने बताया कि पीजीआई प्रशासन को भी कांगड़ा जिला प्रशासन ने सूचित कर दिया है कि उनके यहां पर इलाज करवाने वाला मरीज पॉजिटिव आया है। कांगड़ा में इससे पहले 23 मार्च को तिब्बती बुजुर्ग (72) ने टांडा अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया था। इसके अलावा पालमपुर के भवारना निवासी 57 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति ने 25 जून को नेरचौक मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed