फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   एचपीयू में अलग बनी फैकल्टी की अधिसूचना की जारी

एचपीयू में अलग बनी फैकल्टी की अधिसूचना की जारी

Fri, 09 Mar 2018 11:37 PM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
एचपीयू में अलग बनी फैकल्टी की अधिसूचना की जारी
आईआईएचएस कोर्स को अलग फैकल्टी की अधिसूचना जारी
विज्ञापन

अब स्टेट्यूट का हिस्सा बनेगी नई बनी फैकल्टी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के एकीकृत हिमालयन अध्ययन संस्थान (आईआईएचएस) में पढ़ाए जा रहे चार कोर्स को एक अलग विभाग और अलग फैकल्टी बनाए जाने का रास्ता साफ हो गया है। राजभवन में अलग फैकल्टी बनाने और इसे स्टेट्यूट का हिस्सा बनाने को बीते रोज मिली मंजूरी के बाद कुलसचिव ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। फैकल्टी ऑफ एडीएसएस एनवायरनमेंट, डेवलपमेंट एंड सस्टेनेबिलिटी स्टडीज के तहत अलग विभाग और इंटरडिस्पिलेनरी कोर्स चलेंगे, जिसमें तीन स्कू लों में अलग-अलग कोर्स चलाए जाऐंगे। इन स्कूलों में स्कूल ऑफ एनवायरनमेंट स्टडीज, स्कूल ऑफ डेवलपमेंट स्टडीज और स्कूल ऑफ लिबरल आर्ट चलेंगे। अधिसूचना में साफ किया गया है कि विवि कार्यकारी परिषद से 14 अगस्त 2015 को मंजूरी मिलने के बाद राज्यपाल और विवि के कुलाधिपति से मिली मंजूरी के बाद अलग फैकल्टी बनाने की अधिसूचना जारी कर दी गई। विवि के कुलसचिव प्रो. एसएस नारटा ने बताया कि करीब डेढ़ साल से आईआईएचएस में चल रहे विभिन्न कोर्स के छात्र अलग विभाग और फैकल्टी बनाकर उसी के तहत कोर्स पढ़ाए जाने और डिग्री दिए जाने की मांग कर रहे थे। अब फैकल्टी को विवि स्टेट्यूट का हिस्सा बना दिया जाएगा।

राज्यपाल और विवि प्रशासन का जताया आभार
अलग विभाग और फैकल्टी बनाए जाने के लिए संघर्षरत डिपार्टमेंट ऑफ इंटर डिस्पिलेनरी स्टडीज (डीआईएस) के अध्यक्ष पंकज वर्मा और सचिव अपर्णा मंढोत्रा ने फैकल्टी की अधिसूचना जारी किए जाने पर राज्यपाल और विवि प्रशासन का आभार जताया है। उन्होंने इसे छात्र समुदाय की जीत करार दिया। पंकज ने कहा कि अगस्त 2017 में डीआईएस छात्र संघर्ष समिति के बैनर तले आईआईएचएस में चल रहे सभी चारों कोर्स के छात्र-छात्राओं ने करीब एक माह तक भूख हड़ताल की थी, जिसे छात्रों ने राज्यपाल के हस्तक्षेप और उनसे मिले आश्वासन के बाद समाप्त किया था। छात्र नेताओं ने इस फैकल्टी के तहत पढ़ाए जा रहे सभी कोर्स की एमफिल और पीएचडी की सीटें विज्ञापित किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed