{"_id":"59f21b504f1c1bd9538b93cf","slug":"111509038928-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की आठ सीटों के लिए 38 उम्मीदवारों में जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की आठ सीटों के लिए 38 उम्मीदवारों में जंग
Updated Thu, 26 Oct 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला शिमला की आठ विधानसभा सीटों के लिए कुल 38 उम्मीदवारों में घमासान होगा। नाम वापसी के आखिरी दिन वीरवार को छह उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। ये सभी निर्दलीय उम्मीदवार हैं। शिमला ग्रामीण और चौपाल सीट से दो-दो उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस लिया है। वहीं, कसुम्पटी और जुब्बल कोटखाई सीट से भी एक-एक उम्मीदवार ने नामांकन वापस ले लिया। आठों ही सीटों के लिए उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। सभी को चुनाव चिन्ह भी जारी कर दिए गए हैं। जिले में कसुम्पटी विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा सात, जबकि शिमला शहरी सीट से छह उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वहीं, जुब्बल कोटखाई सीट पर सबसे कम तीन प्रत्याशी आमने सामने होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी रोहनचंद ठाकुर ने बताया कि उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है।
राजधानी की तीन सीटों के लिए 17 मैदान में
राजधानी की तीन विधानसभा सीटों के लिए 17 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां वीरवार को तीन उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस लिया। शिमला ग्रामीण सीट से देवेंद्र कुमार और खेमराज ने एसडीएम ग्रामीण कार्यालय में आकर नाम वापस लिया। कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र से पृथ्वी सेन ने भी नामांकन वापस ले लिया है। शिमला ग्रामीण सीट से विक्रमादित्य सिंह और प्रमोद शर्मा समेत कुल चार उम्मीदवार चुनाव मैदान में होंगे। इसी तरह शिमला शहरी सीट पर मुकाबला काफी रोचक हो गया है। यहां छह उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
सीट कितने उम्मीदवार मैदान में नाम वापसी
शिमला शहरी 6 0
शिमला ग्रामीण 4 2
कसुम्पटी 7 1
ठियोग 5 0
रामपुर 5 0
जुब्बल कोटखाई 3 1
चौपाल 4 2
रोहड़ू 4 0
कुल 38 6
किसे क्या चुनाव चिन्ह मिला
शिमला ग्रामीण
नाम पार्टी चुनाव चिन्ह
विक्रमादित्य सिंह कांग्रेस हाथ
प्रमोद शर्मा भाजपा कमल
कुशल राज स्वाभिमान पार्टी टेलीविजन
एमडी शर्मा आजाद कैंची
कसुम्पटी
नाम पार्टी चुनाव चिन्ह
अनिरूद्घ सिंह कांग्रेस हाथ
विजय ज्योति सेन भाजपा कमल
कुलदीप सिंह तंवर माकपा दराती-हथौड़ा
रमेश कुमार बसपा हाथी
मदन मोहन ठाकुर आजाद टेलीफोन
देवराज भारद्वाज आजाद नारियल फार्म
इंद्रसिंह आजाद हीरा
शिमला शहरी
नाम पार्टी चुनाव चिन्ह
सुरेश भारद्वाज भाजपा कमल
हरभजन सिंह भज्जी कांग्रेस हाथ
संजय चौहान माकपा दराती-हथौड़ा
किशोरी लाल शर्मा स्वाभिमान पार्टी टेलीविजन
हरीश जनारथा आजाद टेलीफोन
वीरेंद्र कुमार आजाद आईसक्रीम