फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   11 thousand challans in 22 days for not wearing masks, fined 76.61 lakhs

हिमाचल: मास्क न पहनने पर 22 दिन में 11 हजार चालान, लगाया 76.61 लाख जुर्माना

Sun, 30 May 2021 12:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 30 May 2021 12:21 PM IST
सार

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 7 से 29 मई के बीच पुलिस ने मास्क न पहनने पर 11 हजार चालान किए हैं। 

विज्ञापन
11 thousand challans in 22 days for not wearing masks, fined 76.61 lakhs
हिमाचल पुलिस(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना कर्फ्यू के साथ ही सरकारी तंत्र लगातार लोगों से मास्क पहनने और कर्फ्यू नियमों का पालन करने के लिए कह रहा है, लेकिन लोगों की लापरवाही की वजह से ही प्रदेश में कोरोना के मामलों में कमी आने में दिक्कत आ रही है। हिमाचल पुलिस को कार्रवाई भी करनी पड़ रही है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार तो 7 से 29 मई के बीच पुलिस ने मास्क न पहनने पर 11 हजार चालान किए हैं। इनमें 1006 चालान तो 115 पुलिस एक्ट के तहत किए हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने इस मियाद के दौरान 76.61 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। मास्क पहनने में लापरवाही बरतने वालों पर सबसे ज्यादा कार्रवाई कांगड़ा जिले में हुई है। यहां करीब 22 सौ चालान किए गए हैं। मंडी, बद्दी और सिरमौर में करीब सोलह सौ, चौदह सौ और सवा ग्यारह सौ चालान किए गए। लापरवाही बरतने वालों पर 42 मामलों में एफआईआर भी की है। इसके अलावा शादियों में भी निर्देशों का उल्लंघन होने पर तीस चालान और 1.17 लाख का जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed