फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   11 lakh saplings will be planted in Himachal pradesh, Forest Minister will launch plantation campaign on July 20

हिमाचल में रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे, 20 जुलाई को वन मंत्री करेंगे पौधरोपण अभियान का शुभारंभ

Thu, 15 Jul 2021 05:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Thu, 15 Jul 2021 05:36 PM IST
सार

वन विभाग की ओर से हर वर्ष बरसात के मौसम में पौधरोपण अभियान चलाया जाता है। इसमें देवदार, चीड़, पीपल, बरगद, नीम के अलावा घास प्रजातियों का रोपण भी किया जाता था, लेकिन इस बार प्रदेशभर में अधिकतर स्थानों में आंवला, हरड़, बहेड़ा, जामुन और अन्य फलदार पौधों का रोपण किया जाएगा। 

विज्ञापन
11 lakh saplings will be planted in Himachal pradesh, Forest Minister will launch plantation campaign on July 20
पौधे(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश वन विभाग प्रदेश भर में 15 हजार हेक्टेयर भूमि में 11 लाख पौधों का रोपण करेगा। प्रदेश स्तरीय पौधरोपण अभियान का शुभारंभ आनी में वन मंत्री राकेश पठानिया 20 जुलाई को करेंगे। 21 जुलाई से अन्य जिलों में पौधे रोपे जाएंगे। एक लाख पौधे रेडक्रॉस और क्षेत्र के हरेक वार्ड को 50-50 पौधे रोपने के लिए दिए जाएंगे। तरह-तरह पौधों की नर्सरी तैयार की गई है। वन विभाग की ओर से हर वर्ष बरसात के मौसम में पौधरोपण अभियान चलाया जाता है।

विज्ञापन


इसमें देवदार, चीड़, पीपल, बरगद, नीम के अलावा घास प्रजातियों का रोपण भी किया जाता था, लेकिन इस बार प्रदेशभर में अधिकतर स्थानों में आंवला, हरड़, बहेड़ा, जामुन और अन्य फलदार पौधों का रोपण किया जाएगा। पौधरोपण के लिए प्रदेश भर में जिला परिषदों, प्रधानों, महिला मंडल, युवक मंडलों, विभिन्न समूहों और संगठनों का सहयोग लिया जाएगा। शिक्षण संस्थानों और विभाग के माध्यम से भी पौधरोपण किया जाएगा। इसमें हर क्षेत्र को 50-50 फलदार पौधे वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा एक लाख पौधे रेडक्रॉस के माध्यम से रोपित होंगे।
विज्ञापन


इस बार फलदार पौधे रोपे जा रहे हैं। प्रदेश भर में 11 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित रखा है। 20 जुलाई को आनी में पौधरोपण अभियान का शुभारंभ करने के बाद 21 जुलाई से अन्य स्थानों पर पौधे रोपे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एसके मुसाफिर, मुख्य अरण्यपाल मंडी वन वृत्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed