फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   108 feet high flag installed in Jakhu Hanuman temple, CM Sukhu inaugurated it after worship

Shimla: जाखू हनुमान मंदिर में 108 फीट ऊंची ध्वाजा स्थापित, सीएम सुक्खू ने पूजा-अर्चना के बाद किया शुभारंभ

Fri, 18 Jul 2025 04:11 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 18 Jul 2025 04:11 PM IST
सार

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हनुमान की 108 फीट ऊंची पताका की प्रतिष्ठा की और इसके बाद ध्वजारोहण किया। जाखू मंदिर में हनुमान की 108 फीट मूर्ति के साथ अब यह ध्वजा भी दूर से दिखाई देगी।

विज्ञापन
108 feet high flag installed in Jakhu Hanuman temple, CM Sukhu inaugurated it after worship
जाखू हनुमान मंदिर में 108 फीट ऊंची पताका स्थापित - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला के जाखू स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। मुख्यमंत्री ने 108 फीट ऊंची पताका का ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री ने मंदिर सौंदर्यीकरण और लोगों के लिए जल्द पार्किंग की सुविधा मुहैया करवाने की बात कही।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मंदिर में सुबह 11:15 बजे पहुंचे। उन्होंने मंदिर में पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इस दाैरान उनकी धर्मपत्नी और देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर भी माैजूद रहीं। उन्होंने हनुमान की पताका की प्रतिष्ठा की और ध्वजारोहण किया। पताका को 100 फीट ऊंचे खंभे पर लगाया गया है। इस ध्वज में हनुमान का चित्र बनाया गया है और सुनहरे अक्षरों में जय श्रीराम लिखा गया है। यह पताका मंदिर की शोभा बढ़ा रही है।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके बाद सीएम ने पत्रकारों से बातचीत करते कहा कि जाखू मंदिर का अपना एक इतिहास है जो हमारी संस्कृति और परंपरा का प्रतिक है। कहा कि मंदिर में हनुमान की 108 फीट ऊंची पताका फहराई गई है। उन्होंने भगवान श्रीराम के दिखाए आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही मंदिर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा, पार्किंग की सुविधा दी जाएगी और लोगों के बैठने की व्यवस्था सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं में भी सुधार किया जाएगा।

कहा कि यह सब पर्यावरण को बिना नुकसान पहुंचाए किया जाएगा। सीएम ने कहा कि मंदिर परिसर में भगवान श्रीराम की प्रतिमा स्थापित करने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। इसके लिए दिशानिर्देश भी दिए जा चुके हैं लेकिन अभी इसके लिए वन संरक्षण अधिनियम से जुड़ी कुछ औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। इस दौरान मंत्री अनिरुद्ध सिंह, महापौर सुरेंद्र चौहान, उप महापौर उमा कौशल सहित पार्षद उपस्थित रहे।
 

जाखू मंदिर का इतिहास
जाखू मंदिर शिमला शहर की सबसे ऊंची चोटी पर स्थित है। यहां 100 फीट ऊंचे खंभे  पर 30 फीट लंबा और 20 फीट चौड़ा ध्वज लगाया गया है। ध्वज में हनुमान का चित्र लगा है। ऐसी मान्यता है कि लक्ष्मण के मूर्छित होने पर संजीवनी बूटी लाने के आकाश मार्ग से हनुमान हिमालय के लिए गए थे। ऐसा बताया जाता है कि जब हनुमान यहां से गुजर रहे थे तो यहां पर एक ऋषि तपस्या कर रहे थे । उनसे हनुमान ने द्रोणागिरी पवर्त और संजीवनी बूटी का पता पूछा। फिर मिलने का वायदा कर हनुमान यहां से चले गए। वापसी में देरी होने की वजह से ऋषि से नहीं मिल पाए और बाद में उन्हें साक्षात दर्शन दिए। तब इस स्थान पर स्वयंभू प्रतिमा प्रकट हुई। इसके बाद ऋषि ने हनुमान के मंदिर की स्थापना की। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed