{"_id":"5b784d7242c79246730f4695","slug":"101534610802-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन वृद्धि रोकने का फैसला न बदला तो करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन वृद्धि रोकने का फैसला न बदला तो करेंगे आंदोलन
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। बोर्ड परीक्षाओं में 25 प्रतिशत से कम परिणाम देने वाले शिक्षकों की वेतन वृद्धि रोकने के फैसले पर विज्ञान अध्यापक संघ मंडी बिफर गया है। प्रदेश प्रवक्ता एवं मंडी जिले के अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि सरकार ने यह फैसला वापस न लिया तो शिक्षक आंदोलन पर उतर जाएंगे। शनिवार को आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षकों का उत्पीड़न कर रही है। इस तरह के फैसले तभी वाजिब हैं जब शिक्षकों के पूरे पद भरे हों। कहा कि प्राइमरी स्तर पर पहली कक्षा से इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाए। प्राइमरी स्कूल में सभी विषयों के अध्यापक हों। साइंस और गणित में बच्चे कमजोर होते हैं। प्राइमरी स्तर पर बच्चों का आधार पक्का करने की जरूरत है। उन्होंने विभाग को चेताया कि यदि यह निर्णय नहीं बदला गया तो शिक्षक आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेंगे। संघ पदाधिकारियों का कहना है कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए प्रणाली को सुदृढ़ करने की जरूरत है।
...
बैठक में ये रहे उपस्थित
बैठक में जय सिंह, भीम सिंह, सुनिल कुमार, भूप सिंह, अशोक कालिया, रविकांत, लवनील, प्रवीण पराशर, गुलशन कुमार, देवेंद्रपाल, कृष्ण यादव, इंद्र सिंह, राजेश्वर गुलेरिया, महेंद्र चंदेल, रूपेश, कांता देवी उपस्थित रहे।
000
विज्ञापन
...
बैठक में ये रहे उपस्थित
बैठक में जय सिंह, भीम सिंह, सुनिल कुमार, भूप सिंह, अशोक कालिया, रविकांत, लवनील, प्रवीण पराशर, गुलशन कुमार, देवेंद्रपाल, कृष्ण यादव, इंद्र सिंह, राजेश्वर गुलेरिया, महेंद्र चंदेल, रूपेश, कांता देवी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
000