फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   100 nurses awaiting deployment in Bilaspur AIIMS

बिलासपुर एम्स में तैनाती का इंतजार कर रहीं 100 नर्सें

Sun, 23 May 2021 12:16 PM IST
Krishan Singh सरोज पाठक, अमर उजाला, बिलासपुर
सरोज पाठक, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Sun, 23 May 2021 12:16 PM IST
सार

छह अप्रैल को तत्कालीन एम्स निदेश डॉ. जगत राम ने इन अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन पीजीआई चंडीगढ़ में किया था। इनमें कुछ ऐसी नर्सें ऐसी भी हैं, जिन्होंने प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में एंट्रेंस टेस्ट पास कर लिया है।

विज्ञापन
100 nurses awaiting deployment in Bilaspur AIIMS
एम्स बिलासपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के पहले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान स्वास्थ्य संस्थान (एम्स) बिलासपुर के लिए आठ माह पहले एंट्रेंस टेस्ट पास कर चुकीं करीब 100 नर्सें तैनाती का इंतजार कर रही हैं। 8 सितंबर, 2020 को देश भर के 16 एम्स में नर्सों की तैनाती के लिए नोरसेट के नाम से एंट्रेंस टेस्ट हुआ था। इसमें बिलासुपर के लिए 100 नर्सों ने परीक्षा दी थी। इनका परिणाम 9 अक्तूबर, 2020 को घोषित किया गया था।

विज्ञापन


देश के अन्य एम्स में तो नर्सों की तैनाती हो गई, लेकिन बिलासपुर एम्स में तैनाती को अभी इंतजार करना पड़ रहा है। एंट्रेंस टेस्ट पास करने वाली अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया भी एम्स अथॉरिटी ने पूरी कर ली है। परीक्षा पास करने वाली अभ्यर्थियों की मानें तो ऑनलाइन और ऑफलाइन उनके दस्तावेज जांचे जा चुके हैं। छह अप्रैल को तत्कालीन एम्स निदेश डॉ. जगत राम ने इन अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन पीजीआई चंडीगढ़ में किया था।
विज्ञापन


इनमें कुछ ऐसी नर्सें ऐसी भी हैं, जिन्होंने प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में एंट्रेंस टेस्ट पास कर लिया है। इन्हें प्रदेश सरकार की तरफ से ज्वाइनिंग के लिए कहा जा रहा है। एम्स में तैनाती में देरी होने के चलते यह तय नहीं कर पा रही हैं कि इन्हें प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं देना शुरू कर देना चाहिए या अभी और इंतजार करना चाहिए। इनका कहना है कि देश के अन्य एम्स ने नर्सों की तैनाती कर दी है। इनमें ऐसे भी संस्थान हैं, जो पूरी तरह तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बठिंडा एम्स ने नर्सों की तैनाती कर दी है। तैनाती के बाद उनकी सेवाएं सिविल अस्पतालों में ली जा रही हैं। कहा कि जब तक बिलासपुर एम्स में ओपीडी शुरू नहीं होती, तक तब प्रदेश के अस्पतालों में नर्सों की तैनाती की जाए। बिलासपुर एम्स के निदेशक डॉ. वीर सिंह नेगी ने कहा कि उन्होंने हाल ही में बिलासपुर एम्स का कार्यभार संभाला है। आते ही उन्होंने प्रदेश के लोगों के लिए टेलीमेडिसीन सेवा शुरू की।संस्थान के सारे दस्तावेज कागजात ंडीगढ़ पीजीआई के पास हैं। इन्हें टेकओवर करने के बाद उनकी पहली प्राथमिकता संस्थान में नर्सों की नियुक्ति होगी। नर्सिंग स्टाफ संस्थान का अहम हिस्सा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed