फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   100 day TB eradication campaign started, CM Sukhu flagged off the mobile van tuberculosis

Himachal: 100 दिवसीय निक्षय अभियान शुरू, सीएम सुक्खू ने मोबाइल वैन को झंडी दिखाकर किया रवाना

Sat, 07 Dec 2024 05:21 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 Dec 2024 05:21 PM IST
सार

शिमला में शनिवार को 'निक्षय अभियान' के तहत आयोजित समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताैर मुख्य अतिथि शिरकत की।

विज्ञापन
100 day TB eradication campaign started, CM Sukhu flagged off the mobile van tuberculosis
सीएम सुक्खू ने मोबाइल वैन को झंडी दिखाकर किया रवाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार को 'निक्षय अभियान' के तहत आयोजित समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताैर मुख्य अतिथि शिरकत की।  इस दाैरान सीएम ने पोर्टेबल एक्सरे मशीन से तपेदिक की जांच भी करवाई।

विज्ञापन


इस अभियान के लिए समर्पित एक मोबाइल वैन को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान 100 दिनों तक चलेगा और हिमाचल प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में कारगर साबित होगा। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार प्रारंभिक आयु से ही बच्चों को जागरूक करने के लिए स्कूली पाठ्यक्रम में स्वास्थ्य शिक्षा को शामिल करने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान टीबी मुक्त भारत की शपथ दिलाई और टीबी रोगियों को निक्षय पोषण किट वितरित की। साथ ही अभियान में योगदान देने वाली संस्थाओं और संगठनों को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल जी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed