फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   10 students of Himachal went to Delhi for discussion on exam program

पीएम नरेंद्र मोदी से टिप्स लेकर हिमाचल के विद्यार्थी उत्साहित

Mon, 20 Jan 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 20 Jan 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
10 students of Himachal went to Delhi for discussion on exam program
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : BJP Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से परीक्षा की टेंशन दूर भगाने के टिप्स लेकर हिमाचल के विद्यार्थी खासे उत्साहित हैं। सोमवार को प्रदेश के सभी ग्रीष्मकालीन स्कूलों में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम दिखाया गया। हिमाचल के दस विद्यार्थी नई दिल्ली में हुए लाइव कार्यक्रम में मौजूद रहे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने जेपी नड्डा की ताजपोशी के चलते मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्री सोमवार को हिमाचल से बाहर होने के चलते स्कूलों में कार्यक्रम नहीं देख सके। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के दाड़गी स्कूल में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम देखा। प्रधान सचिव शिक्षा केके पंत ने सचिवालय और शिक्षा निदेशकों ने निदेशालय में कार्यक्रम देखा।

विज्ञापन


ग्रीष्मकालीन स्कूल दाड़गी में कार्यक्रम देखने के बाद राज्यपाल ने विद्यार्थियों से बातचीत भी की। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान तनाव बिल्कुल नहीं लेना चाहिए। राज्यपाल रविवार रात को एक बजे दिल्ली से शिमला पहुंचे थे। बच्चों के साथ बैठकर कार्यक्रम देखने का वादा निभाने के लिए राज्यपाल ने रात को शिमला से बाहर कहीं ठहराव नहीं किया। उधर, सूबे के करीब साढ़े तीन लाख स्कूली बच्चों ने सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन को देखा और सुना। प्रदेश के सभी ग्रीष्मकालीन स्कूलों में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। कई स्कूलों में जिला उपनिदेशकों सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

ये विद्यार्थी चयनित हुए

केंद्रीय विद्यालय मंडी के जमा एक कक्षा के छात्र दक्ष, तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा कांगड़ा की दसवीं की रितिका, डीएवी एसजेवीएन स्कूल दत्त नगर शिमला की जमा दो की वंशिका शर्मा, डीएवी अंबोटा ऊना के नौवीं के तुषार ठाकुर, लोरेटो कान्वेेंट ताराहॉल शिमला की जमा एक की प्रियाल शर्मा, डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर की दसवीं की दृष्टि चौहान, डीएवी पालमपुर जिला कांगड़ा के जमा दो कक्षा के शिवांश सरोच, आर्मी पब्लिक स्कूल योल कैंट कांगड़ा के दसवीं के आयुष भगरोटा, एमसीएम डीएवी पब्लिक स्कूल बागनी कांगड़ा की दसवीं की अंकिता शर्मा और सेंट मेरी कान्वेंट स्कूल कसौली सोलन की जमा दो कक्षा की तृप्तास का चयन हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed