फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   13 died in accident in Jubbal Shimla Himachal Pradesh

शिमला: जुब्बल के पास खाई में गिरी गाड़ी, 13 लोगों की मौत

Sat, 22 Sep 2018 01:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 22 Sep 2018 01:28 PM IST
विज्ञापन
13 died in accident in Jubbal Shimla Himachal Pradesh

हाटकोटी-त्यूणी मार्ग पर स्नैल के समीप मुंगरा में शनिवार सुबह एक टेंपो ट्रैक्स के खाई में गिरने से गाड़ी में सवार सभी 13 लोगों को मौत हो गई। मृतकों में 11 लोग आपस में सगे रिश्तेदार थे।

विज्ञापन


मृतकों में चालक और एक लिफ्ट लेने वाला शामिल है। दस ने मौके पर और तीन ने अस्पताल में दम तोड़ा। गाड़ी सवार लोग रोहड़ू से उत्तराखंड के हनोल मंदिर माथा टेकने जा रहे थे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि संकरे मार्ग पर सामने से आ रही दूसरी गाड़ी को पास देते समय ट्रैक्स अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

13 died in accident in Jubbal Shimla Himachal Pradesh

पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह 9:15 बजे टेंपो ट्रैक्स (एचपी 02 ए-0695) रोहडू़ से उत्तराखंड के हनोल मंदिर जा रही थी। पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह 9:15 बजे टेंपो ट्रैक्स (एचपी 02 ए-0695) रोहडू़ से उत्तराखंड के हनोल मंदिर जा रही थी।

गाड़ी चिड़गांव तहसील के नंडला गांव से एक परिवार ने हायर की थी, जिसमें उनके सगे रिश्तेदार भी बैठे थे। साथ ही कुछ रिश्तेदार रोहड़ू से अपने निजी वाहन में हनोल की ओर निकले थे।

इसी बीच टेंपो ट्रैक्स स्नैल के समीप मुंगरा स्थान पर संकरे मार्ग पर दूसरी गाड़ी को पास देते सड़क से नीचे गहरी खाई मेें लुढ़क गई। पीछे से दूसरी गाड़ी में आ रहे रिश्तेदारों ने गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होते देखी तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। हादसा स्थल पर ही दस लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। तीन अन्य गंभीर रूप से घायलों नेे अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। मरने वालों में आठ पुरुष, चार महिलाएं और एक बच्ची शामिल है।

मूसलाधार बारिश में स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने शव खाई से निकाले और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरस्वतीनगर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा ने बताया कि मृतकों के परिजनों को दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत दे दी गई है।

मरने वालों में तीन दंपती और मां-बेटा शामिल 

13 died in accident in Jubbal Shimla Himachal Pradesh

हादसे में मरने वालों में तहसील चिड़गांव के नंडला गांव से मातवर सिंह (48), उनकी पत्नी बसंती देवी (42) और उनका पुत्र मनीष (24), मातवर का भाई अतर सिंह (44) और उनकी पत्नी मुन्नी देवी (38) शामिल हैं।

इसके अलावा हादसे में तीसरे दंपती तहसील रोहड़ू के धारा गांव (मचौती) से प्रेम सिंह (38) पुत्र फिशन दास, प्रेम की पत्नी पूनम (28) और इनकी पुत्री रिधिमा (6) की भी हादसे में मौत हो गई।

मृतकों में गांव धारा के ही बंदी देवी (48) और उसका बेटा नेहर सिंह (32), नंडला गांव के बिट्टू (42), सरस्वतीनगर के कुड्डू गांव के गाड़ी चालक अनिल कुमार (28) पुत्र श्याम की भी मौत हो गई। गाड़ी में लिफ्ट लेने वाले उपतहसील सरस्वतीनगर के चौंरी गांव के मनोज (35) की भी हादसे में जान चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed