फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   10-day football camp to be held at BCS School from June 18

Shimla News: बीसीएस स्कूल में 10 दिवसीय फुटबाल कैंप 18 जून से लगेगा

Thu, 04 Jun 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
10-day football camp to be held at BCS School from June 18
शिमला। राजधानी के बिशप कॉटन स्कूल में 18 जून से 10 दिवसीय फुटबाल शिविर शुरू होगा। इसमें आठ से 18 वर्ष आयु वर्ग के फुटबाल खिलाड़ी पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन

इसमें खिलाड़ियों को बाइचुंग भूटिया फुटबाल स्कूल के प्रशिक्षक खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे। इसके लिए प्रत्येक खिलाड़ी के लिए 55,000 रुपये पंजीकरण फीस निर्धारित की है। स्कूल मीडिया कोऑर्डिनेटर ममता गुप्ता ने बताया कि बिशप कॉटन स्कूल शिमला में बाइचुंग भूटिया फुटबाल स्कूल के सहयोग से 18 से 26 जून तक यह शिविर आयोजित किया जाएगा। यहां स्कूल में सभी खिलाड़ियों के रहने और खाने-पीने की व्यवस्था होगी। फुटबाल प्रेमी शिविर में हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं। यह कार्यक्रम एक गहन खेल और आवासीय अनुभव प्रदान करने के लिए डिजाइन किया है। इसमें हिमालय में स्थित भारत के सबसे प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालयों में से एक में जीवन के साथ उच्च स्तरीय फुटबाल प्रशिक्षण भी शामिल है। प्रतिभागियों को पेशेवर प्रशिक्षण, आवास और भोजन, पौष्टिक भोजन और दिल्ली और चंडीगढ़ से आने-जाने की दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article