हिमाचल के 1.9 लाख विद्यार्थियों को 15 से मिलेगी जेईई और नीट की कोचिंग
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 1.9 लाख विद्यार्थियों को स्वर्ण जयंती विद्यार्थी अनुशिक्षण योजना के तहत कोचिंग दी जाएगी। सरकार हर घर पाठशाला के माध्यम से 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों को योजना का लाभ दे रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 1.9 लाख विद्यार्थियों को 15 सितंबर से इंजीनियरिंग (जेईई) और मेडिकल (नीट) की कोचिंग मिलेगी। कोचिंग स्वर्ण जयंती विद्यार्थी अनुशिक्षण योजना के तहत दी जाएगी। सरकार हर घर पाठशाला के माध्यम से 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों को योजना का लाभ दे रही है। यह कोचिंग हर हफ्ते शनिवार और रविवार को दी जाएगी। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की गणित और विज्ञान की सामग्री मिलेगी। हर सप्ताह 15 से 18 घंटे की कक्षाएं और संदेह समाधान भी किया जाएगा। योजना के सही कार्यान्वयन के लिए सरकार जिला स्तर पर निगरानी कमेटी गठित करेगी। इसमें डाइट के प्रधानाचार्य, उच्च शिक्षा उप निदेशक और स्कूलों के विज्ञान-गणित के पर्यवेक्षक शामिल किए गए हैं। कमेटी मेधावी छात्राओं की पहचान करने में भी मदद करेगी।
दो चरणों में कार्यक्रम का कार्यान्वयन
योजना के तहत दो चरणों में कार्यक्रम का कार्यान्वयन होगा। पहले चरण में हर घर पाठशाला के माध्यम से भी छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली गणित और विज्ञान की सामग्री उपलब्ध होगी। दूसरे चरण में राज्य की 100 उच्च प्रदर्शन करने वाली छात्र-छात्राओं की पहचान करने के लिए चयन परीक्षा होगी। हर हफ्ते 15 से 18 घंटे की लाइव कक्षाएं और उनकी शंकाएं दूर की जाएंगी। प्रेरित सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की पहचान प्रक्रिया के तहत की जाएगी। ये अवलोकन कक्षाओं और संदेह समाधान सत्रों में भाग लेंगे। प्रदेश के स्थायी और गहरा प्रभाव डालने के लिए चयनित सरकारी स्कूल के शिक्षकों की क्षमता निर्माण के लिए व्यक्ति कार्यशालाएं आयोजित करेंगे।
शिक्षक दिवस पर आरंभ की योजना
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शिक्षक दिवस पर स्वर्ण जयंती विद्यार्थी अनुशिक्षण योजना का शुभारंभ किया है। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह, शिक्षा सचिव राजीव शर्मा, उच्च शिक्षा निदेशक अमर जीत शर्मा सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
क्या कहते हैं उच्च शिक्षा निदेशक
उच्च शिक्षा निदेशक अमर जीत शर्मा ने कहा कि स्वर्ण जयंती विद्यार्थी अनुशिक्षण योजना के तहत स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए जेईई और एनईईटी की कोचिंग 15 सितंबर से शुरू की जा रही है। इससे 1.9 लाख विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।