फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Youth shot in head while taking selfie with gun in Dholpur

Dholpur: बंदूक के साथ सेल्फी ले रहा था युवक, सिर में गोली लगने से मौत

Sun, 13 Mar 2022 04:19 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 13 Mar 2022 04:19 PM IST
सार

धौलपुर में सेल्फी लेने के फितुर में एक कॉलेज छात्र की मौत हो गई। परिजन युवक का शव बिना पुलिस की कार्यवाही के लेकर जा रहे थे। 

विज्ञापन
Youth shot in head while taking selfie with gun in Dholpur
सेल्फी लेने के चक्कर में गई जान - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

धौलपुर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक युवक ने बंदूक के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में खुद को गोली मार ली। परिजन युवक को लेकर आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


युवक को मृत घोषित किए जाने के बाद परिजन बिना कानूनी कार्यवाही शव घर ले गए। रास्ते में स्थानीय पुलिस ने परिजनों को समझाइश की और शव को बाड़ी सरकारी अस्पताल में रखवाया है। बाड़ी सदर थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि उमरेह गांव निवासी सचिन पुत्र रामलाल मीणा बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। जो रविवार सुबह अवैध हथियार को कनपटी पर रखकर सेल्फी खींच रहा था। सेल्फी खींचने के दौरान ही अचानक ट्रिगर दबने से गोली चल गई, जो उसके सिर में जा लगी। गोली की आवाज सुनते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। कमरे के अंदर जाकर देखा तो सचिन खून से लथपथ अवस्था में पड़ा हुआ था। जिसे देख परिजनों के होश उड़ गए। युवक को अवस्था में परिजन युवक को जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर युवक को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन

थाना प्रभारी योगेंद्र राजावत ने बताया परिजनों द्वारा सेल्फी खींचने के चक्कर में युवक की मौत की जानकारी दी गई है। जिसको लेकर जांच की जा रही है। परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराकर शव को सौंपा जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध हथियार को लेकर भी पुलिस जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed