फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Youth Murdered While Drunk in Bikaner

Bikaner: पहले जमकर शराब पी, फिर एक ने दूसरे की हत्या कर दी, पुलिस तलाश कर रही

Tue, 11 Oct 2022 04:22 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 11 Oct 2022 04:22 PM IST
सार

राजस्थान के बीकानेर जिले में शराब के नशे में एक युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। दो युवक पहले साथ में बैठकर शराब पीए और बाद में एक ने दूसरे की हत्या कर दी।

विज्ञापन
Youth Murdered While Drunk in Bikaner
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ में हत्या का मामला सामने आया है। यहां पर दो युवक साथ में बैठकर शराब पीए। बाद में एक युवक ने दूसरे की हत्या कर दी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


बता दें कि मामला श्रीडूंगरगढ़ एरिया के तहत आने वाले सुरजनसर गांव का है। मृतक युवक नानूराम उदरासर रोड पर स्थित अपने खेत में था। इसी दौरान मृतक युवक के ही गांव के युवक लालाराम पुत्र गोमदराम डूडी खेत में ही उससे मिलने पहुंचा। यहां पर दोनों ने जमकर शराब पी। इसी दौरान दोनों युवकों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन


नशे की हालत में लालाराम ने मृतक युवक नानूराम के सिर पर धारदार हथियार से मार दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से नानूराम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर शव अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल, पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed