फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Youth Killed friend in love affair in Alwar and burnt dead body with petrol in forest

Rajasthan: प्यार के लिए दोस्त का कत्ल, गर्लफ्रेंड को लिखा-गद्दार को नहीं छोड़ता जिंदा जला देता हूं

Wed, 04 May 2022 01:05 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 04 May 2022 01:05 PM IST
सार

अलवर में दोस्त ने ही युवक को घर बुलाकर हत्या कर दी। फिर उसने जंगल में शव को पेट्रोल छिड़कर जला दिया।

विज्ञापन
Youth Killed friend in love affair in Alwar and burnt dead body with petrol in forest
अलवर में प्रेम प्रसंग में हत्या - फोटो : Social Media

विस्तार

अलवर में सनसनीखेज मामला सामने आया है। अपनी गर्लफ्रेंड का दोस्त से अफेयर के बारे में पता चलने पर एक युवक ने खौफनाक कदम उठाया। युवक ने दोस्त की हत्या कर दी और शव को पेट्रोल छिड़कर जला दिया। वारदात का खुलासा प्रेमिका के पास मिले लेटर से हुआ। जिसमें आरोपी ने लिखा कि दोस्ती में गद्दारी करने वाले को मैं बिल्कुल नहीं छोड़ता हूं। मैं हाथ पैर नहीं तोड़ता जिंदा जला देता हूं।

विज्ञापन


मामला सदर थाने इलाके के लिवारी गांव का है। पुलिस ने हत्याकांड के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पांच दिन के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है।  मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कठूमर इलाके के गांव नांगल रूपा निवासी 20 साल का दीपक यादव 12 अप्रैल को घर से लापता हो गया था। पुलिस ने दीपक की मोबाइल कॉल डिटेल निकलवाई तो उन्हें गांव निवासी परमजीत सिंह पर शक हुआ। कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस लड़की के पास भी पहुंची। उसीके पास से आरोपी परमजीत का लेटर मिला। जिसके बाद संदेह के आधार पर जब पुलिस ने पूछताछ की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। 

विज्ञापन


सिर पर डंडा मारकर की हत्या
आरोपी ने बताया कि जब उसे अपनी गर्लफ्रेंड का दोस्त से अफेयर के बारे में पता चला तो वह काफी गुस्सा हो गया। उसने दोस्त दीपक को अपने घर बुलाया और सिर पर डंडा मारकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरे में डालकर जंगल में ले गया और वहां पेट्रोल छिड़कर शव को जला दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed