{"_id":"6454b96884738c124a0eac49","slug":"youth-killed-by-crushing-head-with-stone-in-dhaulpur-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या, जंगल में मिला शव, दुष्कर्म के केस में जेल से बाहर आया था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या, जंगल में मिला शव, दुष्कर्म के केस में जेल से बाहर आया था युवक
Fri, 05 May 2023 01:40 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 05 May 2023 01:40 PM IST
सार
सुनकई गांव में दुष्कर्म के मुकदमे में जमानत पर बाहर आए युवक का जंगल में शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की हत्या पत्थर से सिर कुचलकर की गई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीण।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर के सरमथुरा थाना क्षेत्र के सुनकई गांव के पास चिलोंधा पोखर के बगल में 28 साल के युवक का शव जंगल में मिलने से सनसनी फैल गई। शव को देख स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर डेड बॉडी की शिनाख्त कर घटना से परिजनों को अवगत कराया। डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पुलिस ने राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
सरमथुरा थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा ने बताया शुक्रवार को स्थानीय पुलिस को ग्रामीणों ने सूचना दी कि युवक का शव जंगल में सिर कुचली हुई अवस्था में पड़ा है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम गठित कर मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया युवक के सिर को कुचलकर हत्या की गई है। मृतक की शिनाख्त 28 वर्षीय रामचंद्र पुत्र भरत लाल निवासी भिंडी पुरा के रूप में हुई है। डेड बॉडी को कब्जे में लेकर सरमथुरा राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शवगृह में रखवा दिया है। उन्होंने बताया जिला मुख्यालय से एफएसएल टीम को बुलाकर घटना से संबंधित साक्ष्य एकत्रित किए हैं। परिजनों द्वारा अभी तक रिपोर्ट पेश नहीं की है। रिपोर्ट मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया मामला प्रारंभिक अनुसंधान में हत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना के हर पहलू पर पुलिस गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
दुष्कर्म के मामले में जमानत पर बाहर आया था युवक
सूत्रों के अनुसार में मृतक रामचंद्र के खिलाफ सरमथुरा पुलिस थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ था। युवक हाल ही में जमानत पर छूटकर घर आया हुआ था। थाना प्रभारी देवेन्द्र शर्मा ने बताया मामला संभवता रंजिश कहा है। उन्होंने कहा मामले का शीघ्र ही पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन