{"_id":"5c5c0fd3bdec22739f757358","slug":"youth-hanged-himself-in-police-station-four-policemen-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के आरोपी ने पुलिस थाने में लगाई फांसी, 4 पुलिसकर्मी निलंबित, 24 लाइन हाजिर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के आरोपी ने पुलिस थाने में लगाई फांसी, 4 पुलिसकर्मी निलंबित, 24 लाइन हाजिर
Thu, 07 Feb 2019 04:50 PM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Nilesh Kumar
Updated Thu, 07 Feb 2019 04:50 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
राजस्थान के चूरू जिले के एक थाने में युवक द्वारा कथित रूप से आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद तत्काल प्रभाव से 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि 24 को लाइन हाजिर किया गया है। घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में गहमा-गहमी का माहौल है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, रतनगढ़ थाना पुलिस द्वारा चोरी के आरोप में हिरासत में लिए गए दिनेश ने बुधवार शाम थाने के शौचालय में फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। चूरू के पुलिस अधीक्षक याद राम ने गुरुवार को बताया कि दिनेश शौचालय में गया और वहां फांसी लगा ली।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि चूंकि पुलिस हिरासत में मौत का मामला है, इसलिए मामले के जांच अधिकारी, एक हेड कांस्टेबल और तीन कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया गया है। थाने के 24 अन्य कर्मियों को भी लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
एसपी ने कहा कि थानाध्यक्ष ने बुधवार को ही कार्यभार संभाला था, इसलिए उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
(भाषा इनपुट)