{"_id":"62270a209b7f9e57ec575659","slug":"youth-drowned-in-indira-gandhi-canal-in-bikaner-dead-body-found-after-five-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner: इंदिरा गांधी नहर में पानी पीने गया युवक डूबा, पांच दिन बाद बाहर निकाला गया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner: इंदिरा गांधी नहर में पानी पीने गया युवक डूबा, पांच दिन बाद बाहर निकाला गया शव
Tue, 08 Mar 2022 01:17 PM IST
रोमा रागिनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Tue, 08 Mar 2022 01:17 PM IST
सार
बीकानेर के इंदिरा गांधी नहर के मुख्य कैनाल में एक युवक डूब गया। नहर के पास युवक के पड़े कपड़े और चप्पल से उसके डूबने का पता चला।
विज्ञापन
इंदिरा गांधी नहर
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
बीकानेर में इंदिरा गांधी नहर की आरडी 750 मुख्य नहर में एक पानी पीने के लिए युवक उतरा था। पैर फिसलने के कारण युवक नहर में डूब गया। युवक की शव को पांच दिन बाद सोमवार को निकाला जा सका है।
विज्ञापन
पूगल थानाधिकारी महेश कुमार शीला ने बताया कि युवक इमीचंद 750 आरडी आईजीएनपी मुख्य कैनाल पर पानी पीने के लिए उतरा था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नहर में जा गिरा। लोगों को नहर के पास युवक के कपड़े और चप्पल पड़े हुए मिले। लोगों ने आसपास पता लगाया तो उक्त युवक की पहचान इमीचंद निवासी अमरपुरा के रूप में हुई। नहर के पास उसके कपड़े और चप्पल मिलने पर आशंका जताई गई कि वो नहर में गिर गया है।
विज्ञापन
रेस्क्यू टीम 5 दिन से युवक को नहर में तलाश रही थी। सोमवार की देर रात कड़ी मशक्कत के बाद सफलता मिली और युवक का शव जाल में फंस गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन