फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Youth dies in road accident near Jhunjhunu Raghunathpur

Jhunjhunu: रघुनाथपुर के पास डंपर और कार में भीषण टक्कर; हादसे में युवक की मौत, एक की हालत गंभीर

Fri, 29 Sep 2023 12:18 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 29 Sep 2023 12:18 PM IST
सार

मृतक अमित सैनी के शव को खेतड़ी नगर के केसीसी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां परिजनों के मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

विज्ञापन
Youth dies in road accident near Jhunjhunu Raghunathpur
हादसे में घायल युवक की जांच करते डॉक्टर। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

झुंझुनूं जिले के सिंघाना थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर स्टैंड के पास देर रात को एक डंपर और कार में भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में गाड़ी में सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य की हालत गंभीर होने पर उसे झुंझुनूं रेफर किया गया है। वहीं, घटना के बाद डंपर चालक डंपर लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


सीएचसी प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र सैनी ने बताया कि रघुनाथपुरा स्टैंड के पास एक डंपर व गाड़ी की भिड़ंत होने से दो घायलों को सिंघाना के राजकीय अस्पताल में लाया गया था। इस दौरान लाडी का बास तन भोदन निवासी अमित (25) पुत्र श्यामसुंदर सैनी की मौत हो गई, जबकि हादसे में घायल संदीप (27) पुत्र दुर्गाराम नायक का प्राथमिक उपचार किया गया। घायल संदीप नायक के रीड की हड्डी में चोट होने के कारण उसके हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल झुंझुनू रेफर किया गया है। घटना की सूचना पर परिजन भी अस्पताल में पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी जुटाई। 
विज्ञापन


सिंघाना पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा हादसे के बारे में जानकारी जुटाई। इस दौरान पुलिस ने मृतक अमित सैनी के शव को खेतड़ी नगर के केसीसी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां परिजनों के मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। हादसे के दौरान स्विफ्ट गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि डंपर चालक लेकर मौके से फरार हो गया। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है ग्रामीणों ने कहा कि आए दिन डंपर वाले बड़ी दुर्घटना करके आसानी से फरार हो जाते हैं। पुलिस सिर्फ मूकदर्शक बनकर कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति करती है। गौरतलब है कि छह दिन पहले भी सिंघाना में बाईपास पर श्रद्धालुओं से भारी जीप को डंपर ने टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया था। वहीं सिंघाना पुलिस का कहना है कि डंपर की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की सिंघाना में बाइक रिपेयर की कर रखी थी दुकान
मृतक अमित के चाचा मुकेश कुमार ने बताया कि अमित कुमार अविवाहित था। वह सिंघाना में बाइक रिपेयर करने की दुकान कर रखी है। हादसे में घायल संदीप नायक चेजा पत्थर पर मजदूरी करता है, जो दोनों दुकान बंद करने के अमित सैनी की गाड़ी में सवार होकर अपने गांव लाडी का बास जा रहे थे। इस दौरान रघुनाथपुरा स्टैंड के पास डंपर की टक्कर लगने से वह दोनों घायल हो गए, जिनमें अमित कुमार सैनी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक अमित कुमार तीन बहन भाइयों में इकलौता था। ढाई साल पहले उसके उसके पिता श्यामसुंदर की हार्ट अटैक होने से मौत हो गई थी। हादसे में घायल संदीप कुमार के पांच साल की बेटी माधवी, तीन साल का बेटा नमन व डेढ़ साल का बेटा अयान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed