फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Youth dies due to hit by police car in Churu

Rajasthan: पुलिस की गाड़ी से टक्कर लगने से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हाइवे जाम

Tue, 06 Dec 2022 03:36 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 06 Dec 2022 03:36 PM IST
सार

चूरू में पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने है। पुलिस गाड़ी से टक्कर लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को अस्पताल पहुंचाने के बजाय चालक वहां से फरार हो गया। जब ग्रामीण विरोध करने पहुंचे तो आरोप है कि उन्हें पुलिस रौब दिखाया गया और बदमतमीजी की गई।

विज्ञापन
Youth dies due to hit by police car in Churu
चूरू हाइवे पर ग्रामीणों का धरना - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

चूरू में पुलिस की गाड़ी ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। आरोप है कि ग्रामीणों ने पुलिस गाड़ी का पीछा किया तो पुलिस जवान रौब झाड़ने लगे।

विज्ञापन


भालेरी थाना क्षेत्र के गांव मेलुसर बिकान गांव में स्टेट हाइवे 6 पर सोमवार रात 9 बजे एक पुलिस की गाड़ी ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार मेलुसर बिकान के रमेश प्रजापत पुत्र लूणाराम प्रजापत गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पुलिसकर्मियों ने गाड़ी रोकने के बजाय से भाग गए। मौके पर मौजूद गांव वालों ने पुलिस गाड़ी का पीछा किया तो पुलिस की गाड़ी भालेरी थाने में जाकर रुकी।

विज्ञापन


ग्रामीण जब भालेरी थाने पहुंचे तो भालेरी पुलिस थाने के पुलिस जवानों ने रोब जमाते हुए ग्रामीणों के साथ अभद्र व्यवहार किया। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल पर धरना देकर बीकानेर से दिल्ली जाने वाली मुख्य हाइवे को जाम कर दिया। धरने के कारण हाइवे पर तीन-तीन किमी लंबा जाम लग गया। इस दौरान लोगों ने आरएलपी प्रत्याशी लाल चंद मुंड के नेतृत्व में पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए सहायता राशि और एक को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग पर अड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन देखकर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। ग्रामीणों का आक्रोश को देखते हुए पुलिस ग्रामीणों से वार्ता करने के लिए पहुंची। जिसके बाद देर रात तक लंबे समय तक चली वार्ता के बाद ग्रामीणों के साथ सहमति बनी और जाम खोल दिया गया। गांव के गजानंद पारीक और शिशराम ढीडारिया ने बताया कि मृतक के परिवार को एक सरकारी नौकरी, एक करोड़ की सहायता, गाड़ी में सवार पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई गई। जिसको देखते हुए गांव के 11 लोगों ने कमेटी बनाकर फैसला लिया कि मृतक परिवार के परिजनों को 10.50 लाख रुपए नकदी सरकारी सहायता दी जाएगी। एक करोड़ रुपए की सहायता और एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी की मांग का प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed