फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Youth climbed on 11000 KV electric pole in dispute over land distribution in Dholpur

Dholpur: जमीन बंटवारे के विवाद में 11000 केवी बिजली के खंभे पर चढ़ा युवक, ग्रामीण और प्रशासन समझाने में जुटे

Tue, 27 Jun 2023 03:46 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 27 Jun 2023 03:46 PM IST
सार

धौलपुर के गांव तसीमों में परिवार वालों से जमीन के बंटवारे को युवक ने बिजली के खंभे पर चढ़कर प्रदर्शन किया। परिवार वालों से चल रहा है जमीन को लेकर विवाद।

विज्ञापन
Youth climbed on 11000 KV electric pole in dispute over land distribution in Dholpur
खंभे पर चढ़ा युवक। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सैंपऊ थाना इलाके के गांव तसीमों में परिवार वालों से जमीन के बंटवारे को लेकर नाराज एक युवक 11000 केवी के विद्युत खंभे पर चढ़ गया। युवक के बिजली के खंभे पर चढ़ जाने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के हाथ पैर फूल गए। मामले की जानकारी मिलते ही सैपऊं तहसीलदार देवेंद्र तिवारी के साथ थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई, जहां पिछले ढाई घंटे से पुलिस और प्रशासन के अधिकारी युवक से समझाइश कर उसे नीचे उतारने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन


मामला यह है कि तसीमो गांव का रहने वाला युवक रामू (40) पुत्र भगवान सिंह कुशवाह का उसके ही घर वालों से जमीन के बंटवारे को लेकर झगड़ा चल रहा था। ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह बंटवारा न होने से नाराज युवक चोरा खेड़ा मोड़ पर लगे 11000 केवी के बिजली के खंभे पर चढ़ गया। ग्रामीणों ने बताया कि युवक बिजली के खंभे पर चढ़कर परिवार वालों से जमीन के बंटवारे की मांग कर रहा है। घटना को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस के साथ प्रशासन के अधिकारियों को मामले की सूचना दी। ग्रामीणों से मिली सूचना के बाद तहसीलदार, एसडीआरएफ और थाने की पुलिस मौके पर पहुंची हुई है। ढाई घंटे से युवक को नीचे उतारने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed