{"_id":"630ba5772ee2e86d250cb372","slug":"youth-arrested-with-mdma-drug-and-pistol-in-udaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: एमडीएमए ड्रग, पिस्टल और 20 हजार रुपये के नकली नोट के साथ युवक गिरफ्तार, पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: एमडीएमए ड्रग, पिस्टल और 20 हजार रुपये के नकली नोट के साथ युवक गिरफ्तार, पूछताछ जारी
Sun, 28 Aug 2022 10:57 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 28 Aug 2022 10:57 PM IST
सार
उदयपुर में पकड़ा गया आरोपी हथियार और नशा तस्कर है। उसके खिलाफ पहले से कई केस दर्ज है। पुलिस आरोपी से जब्त किए गए माल को लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उदयपुर जिले की प्रताप नगर थाना पुलिस ने ठोकर चौराहे के पास से कुख्यात हथियार और नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी दीपेश कुमार पाटीदार के पास से पुलिस ने 20000 रुपये के जाली नोट, 330 ग्राम एमडीएमए ड्रग और अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
उदयपुर एसपी विकास शर्मा ने बताया कि शनिवार रात को प्रताप नगर थाना अधिकारी दर्शन सिंह अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान ठोकर चौराहे के पास एक युवक ने पुलिस को देखकर स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठ कर भागने का प्रयास किया।
विज्ञापन
संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान तलाशी में उसके पास 330 ग्राम एमडी ड्रग, 2 पिस्टल, 2 रिवाल्वर, 70 कारतूस और 20 हजार रुपये के नकली नोट बरामद किए गए। आरोपी दीपेश कुमार पाटीदार पुत्र नाथूलाल गांव कुलमी पुरा जिला प्रतापगढ़ का रहने वाला है। वह कुख्यात हथियार और नशा तस्कर है। आरोपी से जब्त किए गए माल को लेकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन