{"_id":"62c413ccf2254324af4e9628","slug":"young-woman-commits-suicide-in-ajmer-calls-fianc-e-and-her-girlfriend-responsible","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: युवती ने लगाई फांसी, नोट में लिखा- मेरी मौत का जिम्मेदार मंगेतर और उसकी प्रेमिका, अगले महीने होनी थी शादी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: युवती ने लगाई फांसी, नोट में लिखा- मेरी मौत का जिम्मेदार मंगेतर और उसकी प्रेमिका, अगले महीने होनी थी शादी
Tue, 05 Jul 2022 04:04 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 05 Jul 2022 04:04 PM IST
सार
मंगेतर की प्रेमिका युवती को परेशान कर रही थी। शादी टूटने के बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के अजमेर में एक युवती ने आत्महत्या कर ली। वह अपनी शादी टूटने के कारण परेशान थी। इसी के चलते उसने फांसी लगा ली। इससे पहले उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें युवती ने अपनी मौत का जिम्मेदार उसके मंगेतर और उसकी प्रेमिका को बताया। उसने यह भी लिखा कि उसकी मौत के सबूत उसके मोबादल में हैं। सुसाइड नोट और मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकरी के अनुसार मृतका पूजा का रिश्ता दो साल पहले खानपुरा निवासी सुधीर के साथ तय हुआ था। अगल महीने अगस्त में दोनों की शादी होने थी, लेकिन सुधीर के घर वाले शादी आगे बढ़ाने के लिए कह रहे थे। उनका कहना था कि शादी की तारीख छह महीने के लिए आगे बढ़ा देते हैं। इधर, कुछ दिन पहले पूजा ने सुधीर के साथ अपनी सगाई के कुछ फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए थे। इसके बाद नेहा गुप्ता नाम की लड़की ने उससे संपर्क किया। उसने पूजा को बताया कि वह उसकी प्रेमिका है। जब यह बात पूजा को पता चली तो उसने परिवार वालों को भी जानकारी दी।
विज्ञापन
इधर, नेहा पूजा को लगातार परेशान कर रही थी। वह उसे सुधीर से दूर रहने की धमकी दे रही थी। इसके बाद सोमवार चार जुलाई को पूजा के परिवार के लोग सुधीर के घर गए तो उसके परिवार वालों ने रिश्ता तोड़ दिया। देर रात पूजा ने अपने कमने में फांसी लगाकर जान दे दी। रामगंज थाना पुलिस ने सुसाइड नोट और मृतका का मोबाइल जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन