Rajasthan: बूंदी में 70 साल की महिला से दुष्कर्म, पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम
बुजुर्ग महिला का पति खेत में काम करने गया था। तभी पड़ोसी युवक घर में घुस गया और उसके साथ दरिंदगी की। महिला को गंभीर हालत में दौसा रेफर किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बूंदी के बांदीकुई में एक 70 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वृद्धा के साथ पड़ोस में रहनेवाले ही युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता को गंभीर हालत में दौसा रेफर किया गया।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आरोपी की उम्र 32 साल है। वारदात की सूचना मिलने पर बासवा पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं पुलिस पीड़ित महिला को गंभीर हालत में बांदीकुई अस्पताल लेकर पहुंची, जहां से हालत खराब होने पर उसे दौसा रेफर कर दिया।
वारदात के समय महिला का पति पशुओं को चराने के लिए बाहर गया था। वहीं बहू बाजरा काटने गई थी। पीड़िता के पति ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है। पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है। परिजनों ने बताया कि युवक शराब के नशे में धुत था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस देर रात तक युवक को पकड़ने में जुटी रही।