फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   young man who had come to drop his friend home ran his car over his family one dead in Bharatpur

Bharatpur: शराब पार्टी के बाद दोस्त को घर छोड़ने आए युवक ने परिजनों पर चढ़ाई कार, एक की मौत, इसलिए हुआ नाराज

Tue, 16 Jan 2024 05:23 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 16 Jan 2024 05:23 PM IST
सार

हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल पीड़ित सोनू की मौसी की मौत हो गई। वहीं, उसकी और उसके पिता का भरतपुर के आरबीएम हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
young man who had come to drop his friend home ran his car over his family one dead in Bharatpur
अस्पताल में भर्ती पीड़ित सोनू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर जिले में सोमवार देर रात शराब पार्टी के बाद दोस्त को घर छोड़ने आए युवक ने उसके परिजनों पर कार चढ़ा दी। हादसे में दोस्त की मौसी की मौत हो गई। वहीं, पिता और वह खुद घायल हो गए। आरोपी युवक दोस्त से दोबारा शराब पीने के लिए साथ चलने की जिद्द कर रहा था। उसके मना करने पर आरोपी ने सामने खड़े परिजनों पर कार चढ़ा दी। हादसा भरतपुर के कोतवाली थाना इलाके का है।

विज्ञापन


हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल सोनू की मौसी सुनीता (45) को जयपुर रेफर किया गया, जहां उनकी मौत हो गई। वहीं, सोनू के पिता बच्चू सिंह (55) और खुद सोनू गंभीर घायल हैं, जिनका भरतपुर के आरबीएम हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। पीड़ित सोनू ने बताया कि वह अपने दोस्त शेखर निवासी (कुम्हेर गेट) और योगेंद्र निवासी सुभाष नगर के साथ बर्थडे पार्टी में गया था।
विज्ञापन


जहां तीनों ने शराब पार्टी की। मुझे (सोनू) घर छोड़ने के लिए शेखर और योगेंद्र कार से आए थे। घर के बाहर पहुंचते ही शेखर और योगेंद्र फिर से शराब पीने की जिद्द करने लगे, उन्होंने साथ चलने के लिए कहा लिए मैंने मना कर दिया। उनके जबरदस्ती करने के दौरान पिता बच्चू सिंह और मौसी सुनीता भी घर के बाहर आ गईं। उन्होंने दोनों दोस्त शेखर और योगेंद्र को समझाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पिता और मौसी से दोस्तों की कहासुनी शुरू हो गई। इसी बीच ड्राइवर सीट पर बैठे योगेंद्र ने पिता और मौसी पर कार चढ़ा दी। इसके बाद उसने कार नहीं रोकी। कार घर से 80 मीटर दूर दुकान के शटर से जा टकराई, फरार होने के लिए योगेंद्र ने फिर से कार भगाई जो डिवाइडर से टकराकर पूरी तरह डैमेज हो गई। इस दौरान सोनू भी कार की चपेट में आ गया और वह भी घायल हो गया। 


मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, योगेंद्र को गिरफ्तार कर पुलिस ने कार जब्त कर ली है। पुलिस ने बताया कि शेखर गुड़गांव में टैक्सी चलाता है, वह भरतपुर घूमने के लिए आया था। हालांकि, अभी तक किसी की ओर से कोई केस दर्ज नहीं करवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed