Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bhilwara News ›   rajasthan sarpanch nandu devi jat camel riding mamta godara cleanliness drive

राजस्थान: ऊंट पर सवार होकर पदभार संभालने पहुंचीं नवनिर्वाचित सरपंच, ढोल-नगाड़ों के साथ निकलीयात्रा

Sun, 15 Nov 2026 11:37 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 15 Nov 2026 11:37 AM IST
सार

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले की ग्राम पंचायत चीड़खेड़ा में नवनिर्वाचित सरपंच नंदू देवी जाट ऊंट पर सवार होकर ढोल-नगाड़ों के साथ पंचायत कार्यालय पहुंचीं और पदभार संभाला। मालासेरी डूंगरी के पुजारी हेमराज पोसवाल ने धार्मिक रीति-रिवाजों से उन्हें कार्यभार ग्रहण करवाया।

विज्ञापन
rajasthan sarpanch nandu devi jat camel riding mamta godara cleanliness drive
नवनिर्वाचित सरपंच नंदू देवी जाट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में नवनिर्वाचित सरपंचों के पदभार ग्रहण करने के दौरान अनूठे अंदाज देखने को मिल रहे हैं। भीलवाड़ा जिले की ग्राम पंचायत चीड़खेड़ा में नवनिर्वाचित सरपंच नंदू देवी जाट ऊंट पर सवार होकर पंचायत कार्यालय पहुंचीं और पदभार संभाला। इस दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। वहीं, हनुमानगढ़ जिले की एक अन्य ग्राम पंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच ममता रमेश गोदारा ने गांव में सफाई अभियान चलाकर अपने कार्यकाल की शुरुआत की।

विज्ञापन

ऊंट पर सवार होकर पंचायत कार्यालय पहुंचीं नंदू देवी

सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चीड़खेड़ा में नवनिर्वाचित सरपंच नंदू देवी जाट का पदभार ग्रहण समारोह खास अंदाज में आयोजित किया गया। नंदू देवी ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच ऊंट पर सवार होकर पंचायत कार्यालय पहुंचीं। इस दौरान उनके पति राजू लाल जाट भी साथ मौजूद रहे। पंचायत कार्यालय तक निकली शोभायात्रा में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

विज्ञापन

पुजारी ने धार्मिक रीति-रिवाजों से ग्रहण करवाया पदभार

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मालासेरी डूंगरी के पुजारी हेमराज पोसवाल शामिल हुए। वे घोड़े पर सवार होकर ग्राम पंचायत कार्यालय पहुंचे। इसके बाद उन्होंने धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ नंदू देवी जाट को सरपंच पद का कार्यभार ग्रहण करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक लादू लाल पितलिया ने पौधारोपण किया और पंचायत क्षेत्र में होने वाले नए विकास कार्यों की नींव रखी। विधायक ने नवनिर्वाचित सरपंच को बधाई देते हुए कहा कि पंचायत ही गांव के विकास की दिशा तय करती है। उन्होंने सभी वार्डों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराने पर जोर दिया।

सफाई अभियान चलाकर सरपंच ममता गोदारा ने संभाला पदभार

दूसरी ओर, हनुमानगढ़ जिले की नोहर तहसील की ग्राम पंचायत किंकराली में नवनिर्वाचित सरपंच ममता रमेश गोदारा ने अनूठे तरीके से पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कार्यभार संभालने से पहले सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर गांव में झाड़ू लगाई और सफाई अभियान की शुरुआत की।


सरपंच ममता गोदारा ने कहा कि पंचायत चुनाव के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से गांव को साफ-सुथरा बनाने का वादा किया था। इसी वादे को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने कार्यकाल के पहले दिन ही सफाई अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि गांव में नियमित रूप से सफाई कराई जाएगी और इसे रोजमर्रा की व्यवस्था का हिस्सा बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed