{"_id":"6367da48c296ae373107f1bb","slug":"young-man-raped-woman-in-car-chittorgarh-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: गैस एजेंसी संचालक ने लिफ्ट देकर महिला से किया दुष्कर्म, जूस पीने के बाद हो गई थी बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: गैस एजेंसी संचालक ने लिफ्ट देकर महिला से किया दुष्कर्म, जूस पीने के बाद हो गई थी बेहोश
Sun, 06 Nov 2022 09:31 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 06 Nov 2022 09:31 PM IST
सार
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोशी कर दिया, जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम।
विज्ञापन
जयपुर में छात्रा से दुष्कर्म
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी गैस एजेंसी संचालक ने जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। बाद में बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता आरोपी के साथ कार से लिफ्ट लेकर जा रही थी।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित विवाहिता ने बताया कि उसे चित्तौड़गढ़ से कपासन जाना था। जिसके लिए वह रास्ते में खड़े होकर सवारी गाड़ी का इंतजार कर रही थी। इस दौरान गैस एजेंसी का संचालक केशूराम कार से वहां आ गया। महिला उसे पहले से जानती थी। केशूराम ने महिला से पूछा कि वह कहां जा रही है, जिसके बाद उसने उसे कपासन की ओर जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन
आरोपी ने कहा कि वह भी उसी तरफ जा रहा है, उसे छोड़ देगा। एक दो बार मना करने के बाद महिला उसके साथ चली गई। कुछ दूर चलने के बाद आरोपी ने एक होटल पर अपनी कार रोक दी। जहां से आरोपी ने दो जूस के पैकेट लिए जिसे पीने के बाद पीड़िता बेहोश हो गई।
विज्ञापन
करीब चार घंटे बाद महिला को होश आया तो वह एक मैदान पर पड़ी थी। जिसके बाद पीड़िता को अपने साथ हुई ज्यादती का पता चला। पीड़ित महिला अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी पति को दी। बाद में दोनों थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया।