फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Young man killed by stabbing two friends seriously injured jodhpur

Rajasthan: युवक की चाकू घोंप कर हत्या, बचाने आए दो साथी गंभीर घायल, डीजे बंद कराने की बात पर भिडे़ दो पक्ष

Sun, 17 Jul 2022 03:14 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 17 Jul 2022 03:14 PM IST
सार

युवक की हत्या के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पूछताछ कर उनके अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
Young man killed by stabbing two friends seriously injured jodhpur
पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जोधपुर के ताप नगर सदर थाना इलाके में बीती रात एक युवक की हत्या कर दी गई। शादी में डीजे बजाने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लात घूंसे चले इसी बीच एक युवक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। एक के बाद एक उसने कई बार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। हत्याकांड के बाद इलाके में पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। वहीं दो संदिग्धों को हिरासत में भी लिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शहर की बापू कॉलोनी में शादी के दौरान डीजे बज रहा था। अमन खान अपने दोस्तों के साथ नाच रहा था। इसी दौरान वहां आए अजहरुद्दीन और उसके साथियों ने उससे डीजे बंद करने के लिए कहा।  अजहरुद्दीन की इस बात को अमन ने नजर अंदाज कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। बाद में खाना खाने के समय भी दोनों पक्ष आमने-सामने बैठ गए। 
विज्ञापन


कुछ देर बाद दोनों पक्षों में फिर से विवाद हो गया। अजहरुद्दीन ने अपने साथियों के साथ मिलकर अमन के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान किसी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि अमन के पर चाकू से करीब 22 वार किए गए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बीच-बचाव करने आए उसके दो अन्य साथियों पर भी चाकू से हमला किया गया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात हुए इस हत्याकांड की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को एमजीएच अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने अमन को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके दो साथियों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने रात को ही छापामारी कर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ कर उनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। बताया यह भी जा रह है अमन और अजहरुद्दीन के बीच पुरानी रंजिश थी। एक महीने पहले भी किसी बात पर उनका विवाद हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed