फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Young man health deteriorated by drinking thinner instead of water in Churu

Churu: पानी की जगह गलती से युवक ने पी लिया थिनर, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती

Sun, 03 Jul 2022 09:14 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 03 Jul 2022 09:14 AM IST
सार

युवक को  राजकीय डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन
Young man health deteriorated by drinking thinner instead of water in Churu
अस्पताल में भर्ती युवक - फोटो : Social Media

विस्तार

चूरू में मोबाइल की दुकान पर मोबाइल ठीक करवाने गए युवक ने पानी की जगह बोतल में रखा थिनर पी लिया । थिनर पीने से उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने युवक को गंभीर हालत में राजकीय डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया।

विज्ञापन

युवक के परिजनों ने बताया कि विक्रम सिंह (38) निवासी वार्ड नंबर 38 जयपुर से आया था। दिन के समय में उसके मोबाइल में कोई खराबी हो गई थी। मोबाइल को सही करवाने के लिए वह बाजार गया था। इस दौरान मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान पर उसने बोतल में भरे थिनर को पानी समझकर पी लिया। थिनर पीने से उसकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन


सूचना पर मौके पर पहुंचे और उसको राजकीय डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। फिलहाल युवक की हालत स्थिर है और वह अस्पताल में भर्ती है। सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी पुलिस भी वार्ड में पहुंची और युवक और उसके परिजनों से घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed