फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Young Man Hanged Himself After Blackmailed By Girlfriend In Ajmer Suicide Case

Rajasthan: गर्लफ्रेंड का प्रेम में धोखा, 18 साल के युवक ने कर लिया सुसाइड, ब्लैकमेल भी कर रही थी

Mon, 31 Oct 2022 06:10 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 31 Oct 2022 06:10 PM IST
सार

परिवार वालों का दावा है कि युवक ने फांसी लगाने से पहले एक ऑडियो मैसेज छोड़ा है। जिसमें वह कह रहा है कि मैं आज मरने जा रहा हूं। इसकी वजह मेरी भीलवाड़ा में रहने वाली गर्लफ्रेंड है। वह मुझे ब्लैकमेल कर रही है और धोखा दे रही है। 

विज्ञापन
Young Man Hanged Himself After Blackmailed By Girlfriend In Ajmer Suicide Case
18 साल के युवक की आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के अजमेर जिले में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। 18 साल के युवक की आत्महत्या की वजह काफी हैरान करने वाली है। सुसाइड से पहले युवक ने एक ऑडियो मैसेज छोड़ा है। जिसमें उसने भीलवड़ा में रहने वाली अपनी गर्लफ्रेंड पर धोखा देने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। इन्हीं वजह के चलते उसने फांसी लगाने की बात कही है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिले में अलवर गेट थाना इलाके के गुलाब बाड़ी की है। रविवार को जनत प्रजापत पुत्र शंकरलाल प्रजापत ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। दोपहर करीब दो बजे उसका दोस्त उसके कमरे पर पहुंचा तो वह पंखे से लटका हुआ था। इस तरह दोस्त को लटका देख युवक बुरी तरह चिल्लाने लगा, जिसके बाद परिजनों को मामले की जानकारी लगी। वह तुरंत जतन को पंखे से उतारकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।    
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि भीलवाड़ा की रहने वाली एक लड़की और जनत करीब एक साल से एक दूसरे के संपर्क में थे। रविवार दोपहर तक जनत नॉर्मल था, लेकिन एक कॉल आने के बाद वह काफी उदास हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि जतन की गर्लफ्रेंड के और भी बॉयफ्रेंड थे, वह उसे कॉल कर धमकियां दे रहे थे। जिससे वह काफी परेशान हो गया था। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, दावा किया जा रहा है कि जतन ने फांसी लगाने से पहले एक ऑडियो मैसेज छोड़ा है। जिसमें वह कह रहा है कि मैं आज मरने जा रहा हूं। इसकी वजह मेरी भीलवाड़ा में रहने वाली गर्लफ्रेंड है। वह मुझे ब्लैकमेल कर रही है और धोखा दे रही है। इस कारण से आत्महत्या कर रहा हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed