{"_id":"63c2e59ed7162e17633925ff","slug":"young-man-fell-on-transformer-while-flying-kite-in-jhunjhunu-condition-critical-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पतंंग उड़ाते समय ट्रांसफार्मर पर गिरा युवक, गिरते ही निकली चिंगारी, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पतंंग उड़ाते समय ट्रांसफार्मर पर गिरा युवक, गिरते ही निकली चिंगारी, हालत गंभीर
Sat, 14 Jan 2023 11:02 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 14 Jan 2023 11:02 PM IST
सार
युवक को गंभीर हालत में झुंझुनूं के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जयपुर रेफर कर दिया गया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
युवक का जयपुर के अस्पताल में चल रहा है इलाज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मकर संक्रांति पर प्रदेश भर में जमकर पंतगबाजी हुई। लोगों ने पतंग उड़ाकर खूब पेंच लड़ाए, लेकिन इस दौरान कई हादसे भी हुए। झुंझुनूं जिले के काजीवाड़ा मोहल्ले में मुस्लिम स्कूल के पास पतंग उड़ाते समय एक युवक छत से ट्रांसफार्मर पर गिर गया। गंभीर हालत में उसे बीडी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से जयपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि घायल युवक नोमान मुस्लिम स्कूल की छत से पतंग उड़ा रहा था। इस दौरान बैलेंस बिगड़ने से वह छत से नीचे ट्रांसफार्मर पर गिरा गया। नीचे गिरने ही चिंगारी निकलने लगी। लोगों ने डंडे के जरिए नोमान को ट्रांसफार्मर से नीचे गिराया और अस्पताल पहुंचाया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है, अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
स्थानीय पार्षद सलीम कबाड़ी ने बताया कि युवक जिस ट्रांसफार्मर पर गिरा था वह 11 हजार केवी का है। लोगों का आरोप है कि बिजली सप्लाई बंद करने के लिए उन्होंने फोन लगाए, लेकिन सप्लाई बंद नहीं की गई।
विज्ञापन