{"_id":"6255560a0efec81c6c6ea9dc","slug":"young-man-called-and-called-girl-to-meet-him-then-raped-in-dholpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: रात को फोन कर युवती को मिलने बुलाया, फिर खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: रात को फोन कर युवती को मिलने बुलाया, फिर खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म
Tue, 12 Apr 2022 04:05 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 12 Apr 2022 04:05 PM IST
सार
पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर के कौलारी थाना इलाके के एक गांव में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती को बहला फुसलाकर खेत में बुलाया और फिर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मामला सामने आने युवती के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पीड़िता के भाई ने बताया कि उसकी 19 वर्षीय बहिन 24 मार्च को घर पर अकेली थी। माता-पिता दवा लेने धौलपुर लेने गए थे। गांव के एक युवक ने उसकी बहन को फोन कर बहला-फुसलाकर मिलने बुलाया लिया। जहां उसने गांव के बाहर ले जाकर खेत में उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
पीड़िता के भाई ने पुलिस को बताया कि वारदात के दूसरे दिन उसकी बहन ने मामले की जानकारी परिजनों के दी थी। तब बदनामी के डर से परिवार ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं कराया था। पीड़िता के भाई ने बताया सोमवार को कौलारी थाना पुलिस के समक्ष पीड़िता को साथ लेकर नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट पेश कर दी है। प्रकरण में कौलारी थाना प्रभारी नरेश पोसवाल ने बताया थाना इलाके की एक पीड़िता के परिजनों ने दुष्कर्म का आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन