{"_id":"d9ce5b14bbb5e913efacee68fa2a2415","slug":"world-s-shortest-woman-releases-biggest-book","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबसे छोटी महिला के हाथों सबसे बड़ी किताब का विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबसे छोटी महिला के हाथों सबसे बड़ी किताब का विमोचन
जयपुर/एजेंसी
Updated Sun, 18 Aug 2013 09:27 PM IST
विज्ञापन
दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति अमगे ने रविवार को एक समारोह में सबसे बड़ी किताब का विमोचन किया। जैन मुनि श्री तरुण सागर द्वारा लिखित ‘कड़वे वचन’ शीर्षक वाली पुस्तक 30 फुट लंबी और 24 फुट चौड़ी है।
विज्ञापन
पुस्तक का वजन करीब 2000 किलोग्राम है। 25 इंच से भी कम ऊंचाई वाली अनगे ने कहा कि पुस्तक का विमोचन करके उन्हें खुशी हुई। उन्होंने जैन मुनि की किताब और जयपुर के लोगों की तारीफ भी की।
विज्ञापन
समारोह में लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। उन्होंने नए रिकॉर्ड के लिए अनगे और जैन मुनि को प्रमाण पत्र भी दिया।