फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   won last election by more than a million votes, chopped Tickets

भारी मतों से जीते सांसदों का कांग्रेस ने काटा टिकट

Wed, 19 Mar 2014 08:15 PM IST
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर Updated Wed, 19 Mar 2014 08:15 PM IST
विज्ञापन
won last election by more than a million votes, chopped Tickets

राजस्थान में पिछले लोकसभा चुनाव में एक लाख से अधिक अंतर से जीते सांसदों को कांग्रेस ने खुद चित्त कर दिया। ऐसी करीब आधा दर्जन सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करवाने वाले नेताओं की जगह नए चेहरों को तवज्जो दी गई है।

विज्ञापन


चौंकाने वाला टिकट वितरण इशारा कर रहा है कि पार्टी ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली बड़ी हार का जिम्मेदार इन सासंदों को माना है। कांग्रेस की ओर से राजस्थान की 23 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है। केवल दौसा व भरतपुर सीटों पर फैसला होना बाकी है।
विज्ञापन


नए चेहरों पर खेला दांव
कांग्रेस ने जयपुर ग्रामीण, पाली, बांसवाड़ा, सीकर, श्रीगंगानगर व धौलपुर-करौली से वर्तमान सांसदों का टिकट काट दिया है। अब जयपुर ग्रामीण से वरिष्ठ नेता सीपी जोशी पार्टी का नया चेहरा हैं तथा पाली से मुन्नी देवी गोदारा, बांसवाड़ा से रेशम मालवीय, धौलपुर-करौली से लक्खीराम बैरवा, सीकर से पीएस जाट, श्रीगंगानगर से मास्टर भंवरलाल मेघवाल को मौका दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि इन सीटों से पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के वर्तमान सांसद भारी मतों से जीते थे। इनमें से अधिकतर की जीत का अंतर एक लाख मतों से ज्यादा का था। हालांकि जयपुर ग्रामीण सीट पर जीत का अंतर एक लाख मतों से कम था। जयपुर ग्रामीण से लालचंद कटारिया ने भाजपा के राव राजेन्द्र सिंह को 52 हजार से अधिक मतों से हराया था।

इनको विधानसभा चुनाव में इनके छोटे भाई की पत्नी की हार के कारण नुकसान हुआ। बांसवाड़ा से चुनाव लड़े ताराचंद भगोरा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के हकरू मेड़ा को 1.99 लाख मतों के अंतर से हराया था। इसी प्रकार श्रीगंगानगर से कांग्रेस के भरतराम मेघवाल ने भाजपा के निहालचंद को 1.40 लाख मतों के अंतर से हराया।

पाली से बद्री जाखड़ ने भाजपा के पुष्प जैन को 1.96 लाख मतों के अंतर से हराया और सीकर से महादेव सिंह खंडेला ने भाजपा के सुभाष महरिया को 1.49 लाख मतों से हराया था। हालांकि धौलपुर-करौली से खिलाड़ी लाल बैरवा ने भाजपा के मनोज राजोरिया को 29 हजार से अधिक मतों से हराया था।

कुछ सीटों पर फेंका ब्राह्मण कार्ड
कांग्रेस ने इस बार जयपुर शहर और जयपुर ग्रामीण सीट से ब्राह्मण कार्ड खेला है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सीपी जोशी भीलवाड़ा से सीट बदल कर जयपुर ग्रामीण से मैदान में उतरे हैं। इसके चलते उनके नजदीकी मौजूदा सांसद और केन्द्रीय मंत्री लाल चंद कटारिया का टिकट कट गया है। वहीं, जयपुर शहर से मौजूदा सांसद महेश जोशी को फिर मौका दिया गया है।


माना जा रहा था कांग्रेस एक ही जिले की दो सीटों से ब्राह्मण उम्मीदवार को मौका नहीं देगी और महेश जोशी का टिकट कट सकता है। इसी के चलते यहां से वैश्य या अल्पसंख्यक वर्ग के नेताओं ने जोर लगाना शुरू कर दिया था, लेकिन सारी अटकलों को विराम देते हुए कांग्रेस ने फिर महेश जोशी पर दांव खेला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed