फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Women take out Kalash Yatra on Lord Parshuram Jayanti in Dausa

Dausa: भगवान परशुराम जन्मोत्सव पखवाड़ा, सिर पर कलश लेकर महिलाओं ने निकाली एक किलोमीटर लंबी शोभायात्रा

Mon, 01 May 2023 11:54 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 01 May 2023 11:54 AM IST
सार

भगवान परशुराम जयंती पखवाड़ा समारोह के तहत दौसा शहर में ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम जी झांकी और शोभायात्रा निकाली। श्री सोमनाथ मंदिर से लेकर चाणक्य छात्रावास तक एक किलोमीटर लंबी शोभायात्रा में महिलाएं सिर पर कलश लेकर निकलीं। 

विज्ञापन
Women take out Kalash Yatra on Lord Parshuram Jayanti in Dausa
भगवान परशुराम जन्मोत्सव पखवाड़ा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

दौसा जिला मुख्यालय पर भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पखवाड़े के तहत ब्राह्मण समाज के सौजन्य से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सिर पर कलश धारण किए महिलाओं की एक किलोमीटर तक लंबी पदयात्रा देखने को मिली। श्री सोमनाथ मंदिर से चाणक्य छात्रावास तक निकाली गई इस कलश यात्रा के साथ बेहद आकर्षक लवाजमे में गाजे-बाजे और डीजे के साथ हाथी, घोड़े, ऊंट, पालकी और परशुराम के रथ में जीवंत झांकियों से सजी शोभा यात्रा को देखने के लिए पूरे शहर में कौतूहल रहा।

विज्ञापन


शोभायात्रा में हजारों की संख्या में ब्राह्मण बंधु हुए शामिल
संयोजक अरुण शर्मा रिटायर्ड रेंजर, ज्ञानचंद जैमन रिटायर्ड तहसीलदार और वैध लक्ष्मीकांत शर्मा (सिंगवाड़ा) जिलाध्यक्ष और आयोजक गौड़ सनाढ्य ब्राह्मण सभा जिला दौसा की अगुवाई में आयोजित इस शोभायात्रा में हजारों की संख्या में ब्राह्मणों ने पहुंचकर परिवार सहित हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में गौड़ सनाढ्य ब्राह्मण सभा जिला दौसा के जिलाध्यक्ष वैद्य लक्ष्मीकांत शर्मा सिंगवाड़ा ने कहा कि सभी विप्र बंधुओं का कार्यक्रम को ऐतिहासिक सफल और यादगार बनाने का काम किया है। कार्यक्रम के बाद में ब्राह्मणों ने परिवार सहित सामूहिक भोज किया, जिसमें जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।
विज्ञापन


शहर में जगह-जगह अल्पहार दिया और तोरण द्वार लगाए
शोभा यात्रा के स्वागत के लिए शहर में दर्जनों वेलकम गेट लगाए गए, जबकि अनेक जगह  जलपान और अल्पाहार की व्यवस्थाएं शहर वासियों की ओर से की गईं। दौसा नगर परिषद की सभापति ममता चौधरी और उनके पति राकेश चौधरी की अगुवाई में सभी पार्षदों ने यात्रा का जलपान और अल्पाहार के साथ पुष्प वर्षा करते हुए बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने चाणक्य छात्रावास विकास कार्य के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा की
जनसम्पर्क प्रभारी योगेन्द्र शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा के चाणक्य छात्रावास में पहुंचने पर परशुराम भगवान की महाआरती के दौरान राज्यसभा सांसद डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने चाणक्य छात्रावास के विकास के लिए 21 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।

लाइब्रेरी का लोकार्पण, फ्री स्टडी कर सकेंगे बच्चे
समारोह के दौरान चाणक्य छात्रावास में नवनिर्मित स्व. वैद्य प्रभुलाल जी शर्मा (पूर्व सरपंच) और स्व. धन्नी देवी निवासी-टॉपरिया (रामगढ़ पचवारा) की स्मृति में लाइब्रेरी हॉल का निर्माण उनके पुत्र वैद्य बनवारी लाल टॉपरिया और पुत्र वधू कल्याणी देवी शर्मा (पूर्व सरपंच) निवासी-वासुदेव नगर दौसा द्वारा कराया गया। जिसका उद्घाटन गौड़ सनाढ्य ब्राह्मण सभा जिला दौसा के जिलाध्यक्ष वैध लक्ष्मीकांत शर्मा (सिंगवाड़ा) ने किया। शर्मा को हॉल की चाबियां सौंपकर यह हॉल समाज को समर्पित किया गया। इस पर ब्राह्मण समाज के सभी लोगों ने टापरिया परिवार का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया। इस पुस्तकालय में ब्राह्मण समाज के बच्चे निशुल्क अध्ययन कर सकेंगे।


ब्राह्मण समाज के यह लोग भी रहे मौजूद
इस दौरान पूर्व विधायक शंकर लाल शर्मा, पूर्व मंत्री बृजकिशोर किशोर शर्मा उपस्थित रहे । यह समारोह मंच, माला और साफा के बगैर ब्राह्मण समाज को एक जाजम पर लाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। शोभायात्रा के दौरान हरियाणा ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष  बिरदीचंद शर्मा, दौसा जिला अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ रतन तिवाड़ी, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल आभानेरी, सर्व ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष ऋषभ शर्मा, विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष कैलाश तिवाड़ी, राजस्थान ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष गजाधर शर्मा, नगर परिषद उपसभापति कल्पना जैमन, पूर्व सभापति पुष्पा घोषी, नरेंद्र जैमन, पूर्व सभापति सुरेश घोषी, सुभाष घोषी, पार्षद कृष्णा शर्मा, पार्षद संदीप जोण, पार्षद आशीष शर्मा, राजेंद्र सिंघा, जिला महामंत्री कमलेश भोजपुरा, छात्रावास निर्माण समिति के अध्यक्ष कैलाश भारद्वाज, कोषाध्यक्ष सुरेश गुढलिया, उपाध्यक्ष बाबूलाल पंडा, परशुराम धर्मशाला ट्रस्ट के अध्यक्ष सुभाष शर्मा, अंबिका प्रकाश पाठक गीजगढ़, रामकरण पांडे, गजेंद्र झाला, पूर्व सरपंच लक्ष्मी नारायण  जोशी (गब्बू भाई), विवेकानंद मिश्र, रिद्धि चन्द्र सिंगवाड़ा, पूर्व पार्षद केदार शर्मा, देवेंद्र गुमानपुरा एडवोकेट राजकुमार तिवारी, पूर्व पार्षद बाबूलाल जैमन, कैलाश नांगल गोविंद मोतीलाल भांकरी, नवल भांकरी और हजारों की संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed