फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Women health workers protested by banging plates in Bharatpur

Rajasthan: भरतपुर में महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने थाली बजाकर किया विरोध, 3 मांगों को लेकर 22 दिन से धरना जारी

Mon, 22 May 2023 09:57 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 22 May 2023 09:57 PM IST
सार

महिला नर्सिंगकर्मी तीन सूत्रियों मांगों को लेकर भरतपुर में 22 दिन से धरने पर बैठीं हुई हैं। इसके बाद भी उनकी मांगों को लेकर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

विज्ञापन
Women health workers protested by banging plates in Bharatpur
महिला नर्सिंगकर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर जिले में कलेक्ट्रेट के बाहर महिला स्वास्थ्य कर्मी 1 मई से धरने पर बैठे हुए हैं। धरने को 22 दिन बीत जाने के बाद भी किसी अधिकारी या मंत्री ने महिला नर्सिंगकर्मियों की सुनवाई नहीं की है। 

विज्ञापन


महिला स्वास्थ्य कर्मी सरकार के नींद से जगाने के लिए सद्बुद्धि यज्ञ, हनुमान चालीसा का पाठ और भैंस के आगे बीन बजाकर विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। उसके बाद भी सरकार ने महिला स्वास्थ्य कर्मियों की नहीं सुनी तो सोमवार को सभी ने थाली बजाकर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


1 मई से ANM और LHV ग्रेड-पे बढ़ाने, पदनाम बदलने की मांग कर रहीं हैं। महिला नर्सिंगकर्मियों ने कहा कि सरकार हमसे काम ज्यादा लेती है और हमारी तनख्वाह कम है, इसलिए परिवार का पालन पोषण नहीं हो पा रहा है। सरकार को नींद से जगाने के लिए आज थाली बजाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


LHV और ANM एसोसिएशन की उपाध्यक्ष सरोज कुंतल का कहना है कि, हम 22 दिन से अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। हमारी मुख्य मांग 2800 से बढ़ाकर 3600 ग्रेड पे करने की है, लेकिन सरकार हमारी नहीं सुन रही। हमारे धरने को 22 दिन हो गए हैं, लेकिन सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed