फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Women beaten up for protesting against molestation in Churu

Rajasthan: चूरू में छेड़छाड़ करने का विरोध करने पर महिलाओं को पीटा, बचाने आए परिजनों से भी मारपीट

Wed, 05 Oct 2022 01:52 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 05 Oct 2022 01:52 PM IST
सार

चूरू में तीन महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने आईपीसी की कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Women beaten up for protesting against molestation in Churu
चूरू में महिलाओं से छेड़छाड़ - फोटो : Social Media

विस्तार

चूरू के मनिहारी कुए वार्ड नंबर तीन के पास महिलाओं से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। महिलाओं ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। पीड़ित महिलाओं ने महिला थाने में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एक महिला ने रिपोर्ट दी कि वह अपनी सास और मौसेरी सास के साथ घर लौट रही थी। उसी दौरान मनिहारी कुएं के पास इकबाल, शाहरूख, आसिफ, शोयब, जमील, महबूब और जुबैद ने तीनों को घेर लिया। उन्हें महिलाओं को पकड़ लिया और उनसे छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब महिलाओं ने विरोध शुरू किया तो आरोपियों ने महिलाओं के साथ मारपीट शुरू कर दी। 

विज्ञापन


आरोपियों ने बीच बचाव करने आए परिवार के लोगों से भी मारपीट की। बाद में मोहल्ले के लोगों ने उन्हें छुड़वाया। महिला थाना पुलिस ने आईपीसी की कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed