{"_id":"62eaa243a9142402f559610e","slug":"womans-body-lying-in-room-family-members-accused-husband-of-murder-churu","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: भाई घर पहुंचा तो कमरे में पड़ा मिला बहन का शव, घर से भागकर की थी शादी, परिजन बोले- पति ने की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: भाई घर पहुंचा तो कमरे में पड़ा मिला बहन का शव, घर से भागकर की थी शादी, परिजन बोले- पति ने की हत्या
Wed, 03 Aug 2022 09:59 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 03 Aug 2022 09:59 PM IST
सार
पीहर पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों का कहना कि छह साल पहले प्रेम विवाह करने के बाद से ही दंपति में विवाद होता रहता था। कुछ दिन पहले भी दोनों में झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
एफएसएल टीम ने जुटाए सबूत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के चूरू में छह साल पहले घर से भागकर शादी करने वाले युवती का शव उसके कमरे में पड़ा मिला। बुधवार को छोटा भाई अपनी बहन से मिलने के लिए उसके घर गया था। मुख्य दरवाजा बंद होने के कारण वह पिछले गेट से अंदर गया तो बहन का शव कमरे में पड़ा हुआ था। जिसके बाद उसने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पीहर पक्ष का कहना है कि शाहीन का पति उसकी हत्या कर फरार हो गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मामला चूरू के कोतवाली थाना इलाके का है। थाना अधिकारी सतीश कुमार यादव ने कहा, शाहीन के ताऊ अयूब ने बताया कि छह साल पहले उसकी भतीजी शाहीन (21) ने घर से भागकर चूरू निवासी आदिल से लव मैरिज की थी। इसकी जानकारी लगने पर परिजनों ने दोनों का निकाह करवा दिया। इसके बाद से ही पति-पत्नी में मनमुटाव रहने लगा था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 4-5 दिन पहले आदिल देर रात घर आया था। उस रात दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। आदिल घर छोड़कर जाने लगा तो शाहीन भी उसके पीछे चली गई। उनका पांच साल का बेटा रिजेन घर में ही सो रहा था। तब परिवार के लोग समझा-बुझाकर कर शाहीन को घर वापस ले आए थे। शाहीन के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि उसका पति आदिल अपनी पत्नी की हत्या कर फरार हो गया है।
विज्ञापन
इधर, परिजनों की सूचना पर डीएसपी राजेंद्र बुरड़क पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया। एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा ही रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।