फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Womans Body Lying In Room Family Members Accused Husband Of Murder Churu

Rajasthan: भाई घर पहुंचा तो कमरे में पड़ा मिला बहन का शव, घर से भागकर की थी शादी, परिजन बोले- पति ने की हत्या

Wed, 03 Aug 2022 09:59 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 03 Aug 2022 09:59 PM IST
सार

पीहर पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों का कहना कि छह साल पहले प्रेम विवाह करने के बाद से ही दंपति में विवाद होता रहता था। कुछ दिन पहले भी दोनों में झगड़ा हुआ था।

विज्ञापन
Womans Body Lying In Room Family Members Accused Husband Of Murder Churu
एफएसएल टीम ने जुटाए सबूत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के चूरू में छह साल पहले घर से भागकर शादी करने वाले युवती का शव उसके कमरे में पड़ा मिला। बुधवार को छोटा भाई अपनी बहन से मिलने के लिए उसके घर गया था। मुख्य दरवाजा बंद होने के कारण वह पिछले गेट से अंदर गया तो बहन का शव कमरे में पड़ा हुआ था। जिसके बाद उसने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पीहर पक्ष का कहना है कि शाहीन का पति उसकी हत्या कर फरार हो गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला चूरू के कोतवाली थाना इलाके का है। थाना अधिकारी सतीश कुमार यादव ने कहा, शाहीन के ताऊ अयूब ने बताया कि छह साल पहले उसकी भतीजी शाहीन (21) ने घर से भागकर चूरू निवासी आदिल से लव मैरिज की थी। इसकी जानकारी लगने पर परिजनों ने दोनों का निकाह करवा दिया। इसके बाद से ही पति-पत्नी में मनमुटाव रहने लगा था। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 4-5 दिन पहले आदिल देर रात घर आया था। उस रात दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। आदिल घर छोड़कर जाने लगा तो शाहीन भी उसके पीछे चली गई। उनका पांच साल का बेटा रिजेन घर में ही सो रहा था। तब परिवार के लोग समझा-बुझाकर कर शाहीन को घर वापस ले आए थे। शाहीन के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि उसका पति आदिल अपनी पत्नी की हत्या कर फरार हो गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, परिजनों की सूचना पर डीएसपी राजेंद्र बुरड़क पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया। एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा ही रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed